सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: This winter season has recorded the 22nd lowest rainfall in 125 years. know imd forecast

Himachal Weather: विंटर सीजन में 125 वर्षों में 22वीं सबसे कम बारिश दर्ज, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Mar 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस विंटर सीजन में राज्य में 125 वर्षों में 22वीं सबसे कम बारिश दर्ज की गई। 

Himachal Weather: This winter season has recorded the 22nd lowest rainfall in 125 years. know imd forecast
सर्दी के माैसम में सामान्य से कम बरसे बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इस विंटर सीजन में बादल बहुत कम बरसे हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस विंटर सीजन में राज्य में 125 वर्षों में 22वीं सबसे कम बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार इस बार विंटर सीजन में हिमाचल प्रदेश में 1901 से 2026 की अवधि में 22वीं सबसे कम बारिश (103.2 मिलीमीटर) हुई है। सर्दियों के मौसम में सबसे कम बारिश साल 1902 में 33.6 मिलीमीटर और सबसे ज्यादा बारिश साल 1954 में 468.3 मिलीमीटर हुई थी। इस दाैरान राज्य में राज्य में सामान्य से 45 फीसदी कम बारिश हुई। यही बजह से है किसानों-बागवानों की चिंता अभी से बढ़ने लगी है। काफी समय से बारिश नहीं होने से प्रदेश के कई हिस्सों में गेहूं की फसल मुरझाने लगी है। 

Trending Videos

फरवरी में भी 1901 से अब तक नाैवीं सबसे कम बारिश हुई
 विंटर सीजन के लिए 187.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 103.2 मिलीमीटर बारिश ही हुई।  ऊना को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई।  वहीं इस बार फरवरी में भी साल 1901 से अब तक नौवीं सबसे कम बारिश (15.7 मिलीमीटर) हुई है। फरवरी में सबसे ज्यादा बारिश साल 1954 में 271.8 मिलीमीटर हुई थी। राज्य में सामान्य से 85 फीसदी कम बारिश हुई।  हालांकि, जनवरी  में 85.3 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले 88.8 एमएम हुई जोकि चार फीसदी अधिक रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.4, सुंदरनगर 7.4, भुंतर 6.9, कल्पा 1.6, धर्मशाला 10.2, ऊना 10.6, नाहन 12.5, पालमपुर 9.0, सोलन 7.2, मनाली 2.6, कांगड़ा 9.6, मंडी 8.4, बिलासपुर 9.0, डलहाैजी 10.0, जुब्बड़हट्टी 11.0, कुकुमसेरी -4.8, सेऊबाग 5.0, बरठीं 6.0, पांवटा साहिब 13.0, सराहन 6.4, देहरा गोपीपुर 13.0, ताबो -4.1 व नेरी में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

8 मार्च तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य की ऊंची पहाड़ियों पर 7 और 8 मार्च को हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। हफ्ते के बाकी दिनों में राज्य में मौसम सूखा रहने की संभावना है। वहीं अगले 4-5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

तापमान में इजाफा
मौसम के साफ रहने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन के साथ-साथ सुबह और शाम के समय भी ठंडक कम होने लगी है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी जिलों में धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। मैदानी जिलों में गर्मी का असर ज्यादा दिखाई देने लगा है। ऊना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। वहीं ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा जैसे मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed