हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बर्फबारी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सोमवार शाम तक प्रदेश में 685 सड़कें बंद रहीं। 415 रूटों पर बस सेवा प्रभावित है। शिमला, कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति और मंडी जिले में बर्फबारी से जिंदगी जम गई है। प्रदेश में 1288 बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के बीच अंधेरा पसर गया है। कुल्लू की पार्वती घाटी के जरी-मलाणा मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से कई वाहनों को नुकसान हुआ है।
यहां पत्थरों का गिरना लगातार जारी है। नारकंडा में रविवार रात फिर ताजा हिमपात होने से ऊपरी शिमला का राजधानी से संपर्क कट गया है। जलोड़ीजोत एनएच-305 भी ठप है। शिमला जिला में सबसे अधिक 257 सड़कें बंद हैं। चंबा में सबसे अधिक 666 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र में बर्फबारी व बारिश ने शादियों के मुहूर्त बिगाड़ दिए हैं। संगड़ाह में एक बरात रास्ते में फंस गई। मुहूर्त पर वापसी नहीं हो पाई।