HP Big News: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, क्रस्ना लैब में हड़ताल से बढ़ी परेशान, स्कूल कनेक्ट पहल शुरू
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं रकारी अस्पतालों में क्रस्ना लैब की हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सेना के लिए 3.5 करोड़ रुपये की ग्रांट से ड्रोन तैयार करने का दावा करने वाले छात्र का प्रोजेक्ट अब जांच के घेरे में है। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शिलाई-रोहनाट सड़क पर भटनोल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में क्रस्ना लैब की हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। आईजीएमसी शिमला में भी सामान्य जांच सेवाएं प्रभावित हैं। वहीं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल में विपक्ष के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। वहीं दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए हिमाचल प्रदेश के सरकारी संसाधनों के कथित इस्तेमाल को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। उधर, बच्चों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों को आगे बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 'स्कूल कनेक्ट-स्कूल सुरक्षा और छात्र संरक्षण पहल’ की शुरुआत की है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।
खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत
अस्पतालों में क्रस्ना लैब की हड़ताल, जांच के लिए भटक रहे मरीज
नरेश चौहान बोले- भाजपा के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं
रैली कांग्रेस की, खर्च हिमाचल का? सरकारी संसाधनों पर भाजपा ने उठाए सवाल; मांगा पाई-पाई का हिसाब: रणधीर शर्मा
हिमाचल पुलिस की स्कूल कनेक्ट पहल शुरू
हमीरपुर के छात्र सर्वेश शर्मा के ड्रोन पर सस्पेंस
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शिलाई-रोहनाट सड़क पर भटनोल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद रातभर लापता रही सात वर्षीय बेटी सोमवार सुबह सुरक्षित मिल गई। मासूम के सकुशल मिलने से परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। तहसील कार्यालय शिलाई में कार्यरत सोहन रविवार रात अपने निजी वाहन में बेटे और बेटी के साथ घर कामोटा जा रहे थे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में क्रस्ना लैब की हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। आईजीएमसी शिमला में भी सामान्य जांच सेवाएं प्रभावित हैं और केवल आपातकालीन मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सरकारी लैब में सीमित जांच सुविधा होने के कारण मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं का रुख करना पड़ रहा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। यही वजह है कि भाजपा को अपने नेताओं के बजाय असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को शिमला लाना पड़ा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए हिमाचल प्रदेश के सरकारी संसाधनों के कथित इस्तेमाल को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने सुक्खू सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में कांग्रेस और विपक्षी दलों के राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर, एचआरटीसी बसों और हिमाचल भवन एवं सदन का इस्तेमाल किया गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
बच्चों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों को आगे बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 'स्कूल कनेक्ट-स्कूल सुरक्षा और छात्र संरक्षण पहल’ की शुरुआत की है। इसका मकसद एहतियाती उपायों, जागरूकता बढ़ाने और पुलिस, शिक्षण संस्थानों व अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल के जरिये स्कूलों को अधिक सुरक्षित बनाना है। इस पहल के तहत सोमवार को शिमला स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक तिवारी ने 27 स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। इस पहल के जरिये पुलिस अब स्कूलों के साथ भी सीधे तौर पर जुड़ रही है। इसका उद्देश्य यह समझना है कि बच्चों को विशेष देखभाल, निगरानी और उभरते खतरों से सुरक्षा की आवश्यकता होती है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
सेना के लिए 3.5 करोड़ रुपये की ग्रांट से ड्रोन तैयार करने का दावा करने वाले छात्र सर्वेश शर्मा का प्रोजेक्ट अब जांच के घेरे में है। कॉलेज में सर्वेश के बहुचर्चित ड्रोन का प्रोटोटाइप किसी ने नहीं देखा है। 22 सितंबर को सरकारी एजेंसी की ओर से जारी प्रेस नोट और वीडियो फुटेज में भी छात्र ने ड्रोन की कोई तस्वीर या वीडियो साझा नहीं किया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.