सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp election commission Appointed Observers for Panchayat and Urban Local Body Elections; 41 Officials Assigned

HP Election News: पंचायत और शहरी निकाय चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्ति, 41 अधिकारियों को साैंपी जिम्मेदारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 May 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पंचायत और नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।

hp election commission Appointed Observers for Panchayat and Urban Local Body Elections; 41 Officials Assigned
राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल कुमार खाची। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनाव के लिए तैनारियां तेज हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पंचायत और नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। आयोग के अनुसार चुनावों से जुड़े सभी अधिकारी पर्यवेक्षकों को वह समस्त सहायता प्रदान करेंगे, जिसकी वे मांग करें, ताकि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष, स्वतंत्र और सुचारू चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।  राज्य में सेवारत 41 आईएएस, आईएफएस, एचएएस और एचपीएफएस अफसरों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

Trending Videos

सभी पर्यवेक्षकों को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने और चुनाव से संबंधित जरूरी दस्तावेज व दिशा-निर्देश शिमला स्थित मुख्यालय से प्राप्त करने के निर्देश दिए है। आयोग ने पूर्व में शहरी निकाय चुनाव को नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षकों की जगह अब नए अधिकारियों को विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद और ब्लॉक स्तर तैनाती दी है। नगर परिषद बिलासपुर व नगर परिषद घुमारवीं, बिलासपुर ब्लॉक और घुमारवी ब्लॉक के लिए आईएएस रोहित जम्वाल की जगह अब एचएएस अधिकारी दीप्ति मंडोत्रा को पर्यवेक्षक लगाया गया है। नगर निगम पालमपुर, बैजनाथ और पालमपुर ब्लॉक चुनाव के लिए राम कुमार गौतम की जगह अब आईएएस अधिकारी सुनील शर्मा को ऑब्जर्वर लगाया गया। नगर परिषद कुल्लू, नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत भुंतर, नग्गर ब्लॉक, कुल्लू ब्लॉक और भुंतर ब्लॉक के लिए आईएएस राजीव कुमार को पर्यवेक्षक लगाया है। वहीं नगर निगम सोलन, नगर पंचायत कंडाघाट, सोलन ब्लॉक, कंडाघाट ब्लॉक और धर्मपुर ब्लॉक के लिए अश्वनी कुमार की जगह दोरजे छैरिंग को पर्यवेक्षक लगाया है। इसी तरह, धर्मशाला नगर निगम, कांगड़ा नगर परिषद, धर्मशाला ब्लॉक, कांगड़ा और रेत ब्लॉक के लिए आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार को पर्यवेक्षक बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए इन अधिकारियों को बनाया पर्यवेक्षक
बिलासपुर जिला
बिलासपुर व घुमारवी ब्लॉक के लिए आईएएस अधिकारी रोहित जम्वाल, श्रीनैना देवी व झंडुता ब्लॉक के लिए एचपीएफएस  सुकल्प कुमार शर्मा को पर्यवेक्षक बनाया है।

चंबा जिला
मैहला व चंबा ब्लॉक लिए आईएफएस अधिकारी डी. पाटिल नितिन कुंडलिक, तीसा व सलूणी ब्लॉक के लिए आईएफएस अधिकारी रघुराम, पांगी के लिए आईएफएस अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, भटियात के लिए एचएएस अधिकारी विनय धीमान, भरमौर के लिए  एचएएस अधिकारी कुलविंदर सिंह राणा को पर्यवेक्षक बनाया है।

हमीरपुर जिला
सुजानपुर, नादौन और हमीरपुर ब्लॉक के लिए आईएएस अधिकारी शुभकरण सिंह, भोरंज बिछड़ी व बमसन के लिए एचपीएफएस अधिकारी जगदीश गौतम। 

सोलन जिला
सोलन जिला के कंडाघाडट, धर्मपुर और सोलन ब्लॉक के लिए आईएएस अधिकारी अश्वनी कुमार शर्मा, पट्टा, नालागढ़ व कुनिहार के लिए एचएएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार को पर्यवेक्षक बनाया है।

सिरमौर जिला
सिरमौर जिला के नाहन, संगड़ाह व ददाहू ब्लॉक के लिए आईएएस अधिकारी सुमित खिमटा, शिलाई, कमराउ च पांवटा साहिब के लिए एचपीएफएस अधिकारी संजय कुमार को पर्यवेक्षक बनाया है।

ऊना जिला
अंब व गगरेट ब्लॉक में एचएएस अधिकारी विनय मोदी, बंगाणा, हरोली व ऊना ब्लॉक में एचएएस अधिकारी संजीव कुमार को पर्यवेक्षक बनाया है।

लाहौल-स्पीति और किन्नौर
लाहौल ब्लॉक में एचएएस अधिकारी चरंजी लाल, काजा ब्लॉक में आईएफएस अधिकारी अशोक कुमार नेगी, किन्नाैर के कल्पा, निचार व पूह ब्लॉक में आईएफएस अधिकारी थर्मवीर मीना को पर्यवेक्षक बनाया है।

 

कांगड़ा जिला
थर्मशाला, कांगड़ा व रेत ब्लॉक के लिए आईएएस अधिकारी विनय सिंह, बैजनाथ व पालमपुर राम कुमार गौतम, इंदौरा, नूरपूर व फतेहपुर के लिए आईएफएस अधिकारी दिनेश शर्मा, देहरा, परागपुर, सुरानी व नगरोटा सूरिया ब्लॉक के लिए एचएएस अधिकारी अनुपम कुमार, नगरोटा बगवां, सुलह व बड़ोह ब्लॉक के लिए एचपीएफएस अधिकारी अजय कुमार, लंबागांव, भवारना व पंचरुखी ब्लॉक के लिए एचपीएफएस अधिकारी नरेश कुमार को पर्यवेक्षक बनाया है।

कुल्लू जिला
नगर, कुल्लू व भुंतर ब्लॉक के लिए आईएएस अधिकारी नीरज कुमार, आनी निरमंड व बंजार के लिए एचएएस अधिकारी ज्ञान सागर नेगी को पर्यवेक्षक बनाया है।

मंडी जिला
ब्लह, सदर मंडी व बालीचौकी ब्लॉक के लिए आईएएस अधिकारी विजय कुमार, धर्मपुर, गोपालपुर, चौंतड़ा व दरंग के लिए आईएफएस अधिकारी सुभाष चंद पराशर, चुराह, करसोग व सराज के लिए एचपीएफएस अधिकारी कमल जसवाल, धनोटू, सुंदरनगर, निहरी व गोहर के लिए एचएएस अधिकारी शशिपाल सिंह को पर्यवेक्षक बनाया है।

शिमला जिला
नारकंडा, ठियोग व कोटखाई ब्लॉक के लिए एचएएस अधिकारी चेतन खडवाल, रामपुर व ननखड़ी के लिए आईएफएस अधिकारी चमन लाल, चौहारा, रोहडू व जुब्बल के लिए एचएएस अधिकारी अमित गुलेरिया, मशोबरा, बसंतपुर व टुटू के लिए एचपीएफएस अधिकारी संजीव कुमार, चौपाल व कुपवी के लिए एचपीएफएस अधिकारी अनिल कुमार को पर्यवेक्षक बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed