सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Post wise Merit List Released for Teachers Who Passed Exams for CBSE Schools View Here

Himachal: सीबीएसई स्कूलों के लिए परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों की पदवार मेरिट सूची जारी, यहां देखें

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 May 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार

सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में तैनाती के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों के रोल नंबरों की पदवार सूची उनकी मेरिट के अनुसार स्कूल शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

Post wise Merit List Released for Teachers Who Passed Exams for CBSE Schools View Here
शिक्षकों की पदवार मेरिट जारी(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में तैनाती के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों के रोल नंबरों की पदवार सूची उनकी मेरिट के अनुसार स्कूल शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय के अनुसार सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम स्कूल शिक्षा बोर्ड से प्राप्त हो गया है। उत्तीर्ण शिक्षकों के रोल नंबरों की पद वार सूची, उनकी मेरिट के क्रम में निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट( himachal.nic.in/dse) पर अपलोड कर दी गई है।

Trending Videos

काउंसलिंग का कार्यक्रम अलग से सूचित किया जाएगा
स्कूल शिक्षा बोर्ड काउंसलिंग की निर्धारित तिथि से पहले परिणाम या मेरिट सूची में किसी भी त्रुटि या चूक को सुधारने का अधिकार सुरक्षित रखता है और इस संबंध में इस निदेशालय की ओर से तदनुसार सूचित किया जाएगा। सेवारत शिक्षक, जिन्होंने स्क्रीनिंग टेस्ट उत्तीर्ण कर लिया है, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। काउंसलिंग का कार्यक्रम अलग से सूचित किया जाएगा। निदेशालय ने शिक्षकों को सलाह दी है कि काउंसलिंग के कार्यक्रम सहित आगे के अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइटों पर को देखते रहे। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में किसी को भी व्यक्तिगत रूप से अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी। उत्तीर्ण शिक्षकों के रोल नंबरों की पदवार सूची देखने के लिए  himachal.nic.in/dse पर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रीनिंग टेस्ट में कुल 9821 शिक्षक शामिल हुए
बता दें, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा पास करने वाले 6084 शिक्षकों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। निदेशालय ने 24 जनवरी को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की थी। सभी काडर के शिक्षकों ने इस चयन परीक्षा में भाग लिया और उनकी ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। स्क्रीनिंग टेस्ट में कुल 9821 शिक्षक शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed