सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP MC Election: The reservation roster for the post of Mayor is expected next week

HP MC Election: अगले हफ्ते आएगा मेयर पद का आरक्षण रोस्टर, प्रस्ताव पर विधि विभाग से मांगी गई राय

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 May 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश के नगर निगम चुनावों के बीच मेयर पद के आरक्षण रोस्टर को लेकर स्थिति जल्द स्पष्ट होने की उम्मीद है।

HP MC Election: The reservation roster for the post of Mayor is expected next week
हिमाचल नगर निगम चुनाव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम चुनावों के बीच मेयर पद के आरक्षण रोस्टर को लेकर स्थिति जल्द स्पष्ट होने की उम्मीद है। शहरी विकास विभाग की ओर से तैयार किया गया प्रस्ताव राज्य सरकार ने विधि विभाग को भेज दिया है और अगले हफ्ते तक इस पर अंतिम फैसला आने की संभावना जताई जा रही है। रोस्टर तय होने के बाद ही मेयर पदों की श्रेणी स्पष्ट हो सकेगी। प्रदेश सरकार ने हाल ही में मेयर का कार्यकाल ढाई साल से बढ़ाकर पांच साल करने की व्यवस्था लागू की है।

Trending Videos

पालमपुर, धर्मशाला, मंडी और सोलन नगर निगम में बनने वाले मेयर का कार्यकाल पांच साल होगा। नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन की प्रकिया चल रही है। मेयर पद को लेकर आरक्षण रोस्टर घोषित न होने के कारण प्रत्याशियों में असमंजस की स्थिति है, हालांकि प्रदेश में नगर निगम मेयर के सीधे चुनाव की व्यवस्था नहीं है। नगर निगम वार्डों से जीते हुए पार्षदों में से ही मेयर का चयन होता है। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 6 मई को नाम वापसी के साथ चुनाव चिह्न आबंटित किए जाने हैं। 17 मई को मतदान होना है और 31 मई को परिणाम घोषित होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर का कार्यकाल पहले ढाई साल था जिसे बढ़ा कर पांच साल कर दिया गया है। इसे देखते हुए मेयर पद के आरक्षण रोस्टर को लेकर विधि विभाग से राय मांगी गई है। एक हफ्ते के भीतर रोस्टर जारी कर दिया जाएगा।- डाॅ. नीरज कुमार, निदेशक, शहरी विकास विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed