सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Him Bus Card: 1.81 Lakh People Obtain Him Bus Cards for Affordable Travel on HRTC

HRTC Him Bus Card: एचआरटीसी में सस्ते सफर के लिए 1.81 लाख ने बनवाए हिम बस कार्ड, मुख्यालय में भीड़

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 May 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश में महिलाओं और अन्य के लिए शुरू की गई रियायती बस यात्रा योजना के तहत हिम बस कार्ड बनवाने के लिए लोगों में भारी उत्साह है।

Him Bus Card: 1.81 Lakh People Obtain Him Bus Cards for Affordable Travel on HRTC
हिम बस कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और अन्य के लिए शुरू की गई रियायती बस यात्रा योजना के तहत हिम बस कार्ड बनवाने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। अब तक प्रदेशभर में करीब 1 लाख 81 हजार लोगों के हिम बस कार्ड बन चुके हैं। परिवहन निगम के मुख्यालय और अन्य केंद्रों पर कार्ड बनवाने वालों की अभी भी भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थिति यह है कि लोगों को आवेदन करने के बाद कार्ड प्राप्त करने के लिए करीब पांच दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सुबह से ही लोग लाइन में लग रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही मांग के कारण कार्ड बनाने की प्रक्रिया पर दबाव बढ़ गया है। इधर, जिन महिलाओं के पास अभी तक हिम बस कार्ड नहीं पहुंच पाया है, उन्हें एचआरटीसी की बसों में पूरा किराया देना पड़ रहा है।

Trending Videos

योजना के तहत कार्ड धारकों को किराये में छूट मिलती है, लेकिन कार्ड न होने के कारण महिलाओं को इस सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। इससे यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। कई बसों में किराये को लेकर महिलाओं और परिचालकों के बीच बहस की स्थिति भी बन रही है। महिलाएं रियायती किराये की मांग कर रही हैं, जबकि परिचालक नियमों का हवाला देते हुए कार्ड दिखाने की बात कह रहे हैं। इस कारण कई जगहों पर असहज स्थिति पैदा हो रही है। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा, ताकि सभी पात्र महिलाओं को समय पर कार्ड उपलब्ध कराया जा सके। परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि डेढ़ लाख से ज्यादा कार्ड बन गए हैं। जल्द ही हिम बस प्लस कार्ड बनाने का काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed