{"_id":"69f45c03eefd729f2f05122f","slug":"president-droupadi-murmu-departs-from-shimla-flew-from-annadale-to-delhi-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला से रवाना: अन्नाडेल से दिल्ली के लिए उड़ान भरी, इससे पहले आरट्रैक पहुंची थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला से रवाना: अन्नाडेल से दिल्ली के लिए उड़ान भरी, इससे पहले आरट्रैक पहुंची थीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 01 May 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार
शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला से दिल्ली लौट गई हैं। राष्ट्रपति पिछले पांच दिनों से शिमला के समीप छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास 'रिट्रीट' में रुकी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला से रवाना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। उन्होंने अन्नाडेल से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इससे पहले राष्ट्रपति शिमला स्थित से आरट्रैक पहुंचीं। आरट्रैक में सेना के एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह दिल्ली लौट गई हैं। इस दौरान हिमाचल के गवर्नर काविंदर गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos
राष्ट्रपति पिछले पांच दिनों से शिमला के समीप छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास 'रिट्रीट' में रुकी हुई थी। हिमाचल में उनका अटल टनल रोहतांग, सिस्सू और 30 अप्रैल को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर का दौरा प्रस्तावित था। मगर वह दोनों जगह खराब मौसम के कारण नहीं जा सकी और उनका दौरा रद्द करना पड़ा। आज भी सुबह के वक्त आसमान में बादल छाए हुए थे। मगर दोपहर 12 बजे मौसम थोड़ा खुल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
