सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girls also dominated the ICSE Board 10th and ISC 12th exams.

Shimla News: आईसीएसई बोर्ड की दसवीं और आईएससी 12वीं में भी बेटियां छाईं

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
Girls also dominated the ICSE Board 10th and ISC 12th exams.
ऑकलैंड हाउस स्कूल की छात्राएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
आईसीएसई बोर्ड ने वीरवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए। बोर्ड द्वारा जारी नतीजों के अनुसार राजधानी में ज्यादातर स्कूलों में बेटियों ने टॉप किया है। शहर के शैलेडे पब्लिक स्कूल में टॉप तीनों स्थानों पर छात्राओं ने बाजी मारी है। ऑकलैंड हाउस स्कूल में भी 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने पहले स्थान हासिल किए हैं। शिमला पब्लिक स्कूल में भी टॉप 4 में तीन छात्राएं शामिल हैं।
Trending Videos


राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल गर्ल्स शिमला का आईसीएसई बोर्ड में 10वीं और आईएससी 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार स्कूल में 89 छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इसमें अविशा स्याल ने 99.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। सिरिशा स्याल ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा अरुंधति राठौर ने 97.8 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार स्कूल की 21 छात्राओं ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं स्कूल में इस वर्ष 10वीं का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं में भी बेटियों ने मारी बाजी
ऑकलैंड हाउस स्कूल के अनुसार आईएससी 12वीं की परीक्षा के कला संकाय में अभिविभा भारद्वाज ने 97.5 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा दीवा मेहता ने 97 फीसदी अंक लेकर दूसरा और दामिनी संधु ने 96 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा साइंस संकाय में शरन्या सूद ने 95 अंक लेकर पहला, सरगम सनाध्या ने 93.5 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, शिवांगी शर्मा ने 91 फीसदी अंक हासिल कर तृतीय स्थान हासिल किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में अनिका सूद ने 95 फीसदी अंकों के साथ पहला, रहमत बोला ने 91 फीसदी के साथ दूसरा और दिव्या सूद ने 90 फीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार की 27 छात्राओं ने 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

शिमला पब्लिक स्कूल में बेटियां टॉपर
राजधानी के शिमला पब्लिक स्कूल खलीनी का आईसीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार जय चमोली ने 91 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। भूमिका दत्त ने दूसरा, मन्नत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल के निदेशक प्रितेंदर सिंह और प्रधानाचार्य सरला कांत ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है।

शैलेडे में गौरांगी ने किया टॉप
शैलेडे पब्लिक स्कूल का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है। दसवीं कक्षा में गौरांगी सागर ने 84.8 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। गार्गी सागर ने 83.6 फीसदी अंक लेकर द्वितीय स्थान और दिव्यांशी ने 78 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा स्कूल के अन्य छात्रों ने भी बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य विनीता सूद ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा की यह सफलता विद्यार्थियों और अध्यापकों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है।

सेंट मेरी स्कूल में यतिन ठाकुर टॉपर
राजधानी के सेंट मेरी स्कूल चक्कर के विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल में यतिन ठाकुर ने 91 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय की प्रिंसिपल दीपिका चौहान एवं चेयरमैन नलिन कुमार वर्मा ने यतिन ठाकुर को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 

Girls also dominated the ICSE Board 10th and ISC 12th exams.
ऑकलैंड हाउस स्कूल बॉयज के छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आकलैंड हाउस स्कूल बॉयज में सक्षम कपूर, हार्दिक सारा और सुशांत टॉपर
राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल बॉयज का 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल में साइंस संकाय में सक्षम कपूर, कॉमर्स में हार्दिक सारा और आर्ट्स में सुशांत मुक्कर ने टॉप कर किया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार आईएससी बोर्ड की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत रहा। स्कूल में साइंस स्ट्रीम में सक्षम कपूर ने 93.25 प्रतिशत अंकों के साथ पहला,सौरव शर्मा ने 92.75 फीसदी अंकों के साथ दूसरा, शिवम नय्यर ने 92 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। कॉमर्स संकाय में हार्दिक सारा ने 86 फीसदी अंकों के साथ पहला और आदित्य ठाकुर ने 82.25 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और विनायक ठाकुर ने 81.75 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा आटर्स स्ट्रीम में सुशांत ठाकुर ने 89.50 फीसदी अंकों के साथ पहला और रिजूल वर्मा ने 89 फीसदी अंकों के साथ दूसरा और आदित्य प्रीमटा ने 86 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed