सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPRCA: CBT Dates Announced for Recruitment to Various Categories of Posts — Check Here

हिमाचल चयन आयोग: विभिन्न श्रेणियों के पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी की तिथियां घोषित, यहां देखें

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

 राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न श्रेणियों के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं।

HPRCA:  CBT Dates Announced for Recruitment to Various Categories of Posts — Check Here
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न श्रेणियों के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 25025 और प्लेट मेकर (ऑफसेट) पोस्ट कोड 25009 की परीक्षा 15 जून को सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक की शिफ्ट में होगी।

Trending Videos

ऑफसेट ऑपरेटर पोस्ट कोड 25007 और फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर पोस्ट कोड 25008 की परीक्षा इसी दिन दोपहर की शिफ्ट में 12: 30 बजे से 2:30 बजे तक होगी।  फ्लाई ब्वॉय (ऑफसेट) पोस्ट कोड 25010 और लेबोरेटरी असिस्टेंट (बायोलॉजी एंड सीरोलॉजी) पोस्ट कोड 25018 की परीक्षा भी इसी दिन शाम की शिफ्ट में शाम चार बजे से छह बजे तक होगी। जीव विज्ञान के शिक्षकों पोस्ट कोड 26017 की परीक्षा 26 जून को दो शिफ्टों में सुबह नौ से 10:30 बजे तक और दोपहर 12:30 बजे से दो बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीएएचपीजीओवी इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed