सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traffic on Jhanikkar-Kaiharvi road closed till 20

Hamirpur (Himachal) News: झनिक्कर-कैहरवीं सड़क पर आवाजाही 20 तक बंद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत झनिक्कर-कैहरवीं सड़क के कुछ हिस्से पर पेवर ब्लॉक्स लगाने के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 20 जून तक बंद किया गया है। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि झनिक्कर-कैहरवीं सड़क के कुछ हिस्से पर पेवर ब्लॉक्स लगाने के कार्य को सुचारु रूप से जारी रखने और इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 20 जून तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक दिम्मी से भदरू, डेरा परोल सड़क या पंजोत से धरयाड़ा, कंजयाण, डेरा परोल सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दोनों तरफ सांकेतिक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि वाहन चालकों को कोई दिक्कत न हो और वे वैकल्पिक रूटों का इस्तेमाल कर सकें।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed