सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dr. Neeru is among the top five scientists in the SCI global rankings.

Hamirpur (Himachal) News: डॉ. नीरू एससीआई ग्लोबल रैंकिंग में पांच फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
Dr. Neeru is among the top five scientists in the SCI global rankings.
डॉ. नीरू कौशल। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के ढो गांव की बहू डॉ. नीरू कौशल ने एससीआई ग्लोबल रैंकिंग में विश्व के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण और उच्च स्तरीय शोध कार्यों का परिणाम है। पिछले 11 वर्षों से सहायक प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहीं डॉ. नीरू कौशल को हाल ही में उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों और विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बेस्ट वूमेन साइंटिस्ट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। डॉ. नीरू कौशल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु एवं मार्गदर्शक प्रो. हर्ष नैयर, पिता सतीश कुमार, पति संदीप कतना, ससुर देश राज कतना, सास मीना देवी और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed