{"_id":"6a201aeb17ff85664408818e","slug":"pensioners-should-link-their-accounts-with-aadhaar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-195790-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: खाते को आधार से लिंक करवाएं पेंशनधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: खाते को आधार से लिंक करवाएं पेंशनधारक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों से अपने खाते को आधार से लिंक करवाने की अपील की है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे सभी लोगों से अपील की है कि अगर उन्होंने अभी तक अपना बैंक खाता या डाकघर का खाता आधार से लिंक नहीं करवाया है तो वे इसे अतिशीघ्र आधार से लिंक करवा लें। जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को नियमित रूप से पेंशनरों के खातों में भेजने के लिए बैंक या डाकघर खाते की आधार सीडिंग अनिवार्य कर दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अब पेंशन का भुगतान आधार पेमेंट ब्रिज सिस्टम के माध्यम से ही किया जाएगा।
संशोधन : सोनम शर्मा
Trending Videos
संशोधन : सोनम शर्मा