सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IPL trophy will arrive in Dharamshala for the first time; special arrangements for a stage and lighting will b

IPL Trophy: धर्मशाला में पहली बार पहुंचेगी आईपीएल ट्रॉफी, विशेष मंच और लाइटिंग की होगी व्यवस्था

मोहिंद्र सिंह, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 May 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
सार

 धर्मशाला स्टेडियम में पहली बार खेले जाने वाले पहले क्वालीफायर मुकाबले के दौरान आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी भी स्टेडियम में विशेष मंच पर स्थापित की जाएगी।

IPL trophy will arrive in Dharamshala for the first time; special arrangements for a stage and lighting will b
धर्मशाला में पहली बार पहुंचेगी आईपीएल ट्रॉफी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल के पहले प्लेऑफ धर्मशाला में होने वाला मुकाबला ऐतिहासिक होगा। धर्मशाला स्टेडियम में पहली बार खेले जाने वाले पहले क्वालीफायर मुकाबले के दौरान आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी भी स्टेडियम में विशेष मंच पर स्थापित की जाएगी। ऐसे में हजारों क्रिकेट प्रेमियों को न केवल रोमांचक मैच का आनंद मिलेगा, बल्कि उन्हें करीब से आईपीएल ट्रॉफी देखने का अवसर भी मिलेगा। आईपीएल प्रबंधन और आयोजन समिति की ओर से ट्रॉफी को मैदान के वीआईपी एरिया के पास विशेष सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा।

Trending Videos


मैच शुरू होने से पहले और इनिंग ब्रेक के दौरान ट्रॉफी पर विशेष लाइटिंग और आकर्षक प्रस्तुति की जाएगी। इससे स्टेडियम और भी भव्य नजर आएगा। इसके साथ ही ट्रॉफी के पीछे लगी डिजिटल स्क्रीन पर आईपीएल के इतिहास और पूर्व विजेता टीमों की झलकियां भी दिखाई जाएंगी। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध धर्मशाला स्टेडियम को इस महामुकाबले के लिए रंग-बिरंगी रोशनी और विशाल एलईडी होर्डिंग्स से सजाया जा रहा है। माना जा रहा है कि मैच से पहले होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में ट्रॉफी को बेहद खास और अनोखे अंदाज में मैदान पर लाया जाएगा। क्वालीफायर में भिड़ने वाली टीमें खिताबी जीत से सिर्फ एक कदम दूर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि पहली बार धर्मशाला में आईपीएल का क्वालीफायर मुकाबला खेला जा रहा है। क्वालीफायर मैच के दौरान आईपीएल ट्रॉफी भी स्टेडियम में रखी जाएगी, जो दर्शकों और खिलाड़ियों दोनों में उत्साह भरती नजर आएगी।- अरुण धूमल, चेयरमैन, आईपीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed