{"_id":"6ae84ae1ecb6609d8c083842","slug":"krsnaa-lab-strike-himachal-pradesh-hospitals-igmc-shimla-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अस्पतालों में क्रस्ना लैब की हड़ताल, जांच के लिए भटक रहे मरीज; आईजीएमसी में भी सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: अस्पतालों में क्रस्ना लैब की हड़ताल, जांच के लिए भटक रहे मरीज; आईजीएमसी में भी सेवाएं प्रभावित
Mon, 02 Nov 2026 02:32 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:32 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में क्रस्ना लैब की हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। आईजीएमसी शिमला में भी सामान्य जांच सेवाएं प्रभावित हैं और केवल आपातकालीन मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सरकारी लैब में सीमित जांच सुविधा होने के कारण मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
क्रस्ना लैब
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में क्रस्ना लैब की हड़ताल के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जांच सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को जरूरी टेस्ट करवाने के लिए निजी प्रयोगशालाओं के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में भी हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। यहां केवल आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों के ही सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। सामान्य मरीजों को जांच करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, अस्पतालों की सरकारी लैब में भी कुछ ही प्रकार के टेस्ट किए जा रहे हैं। सभी तरह की जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों की परेशानी कम नहीं हो रही है। ऐसे में कई मरीजों को मजबूरी में निजी प्रयोगशालाओं में जांच करवानी पड़ रही है।
विज्ञापन
खासकर उन मरीजों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें डॉक्टरों ने जल्द जांच करवाने की सलाह दी है। हड़ताल के कारण सरकारी अस्पतालों में जांच व्यवस्था प्रभावित होने से मरीजों और उनके तीमारदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।