{"_id":"6aa957c6a536ebe38a02fbac","slug":"lab-staffer-mistreated-father-and-son-beaten-up-after-intervening-shimla-news-c-19-sml1002-787032-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लैब कर्मी से बदसलूकी, बचाव \nकरने आए पिता-पुत्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लैब कर्मी से बदसलूकी, बचाव करने आए पिता-पुत्र को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालूगंज बाजार का मामला, जांच शुरू
पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बालूगंज बाजार स्थित निजी लैब में महिला कर्मचारी से बदसलूकी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान बीच-बचाव करने आए लैब संचालक के पिता और बेटे के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार संजौली क्षेत्र की रहने वाली रुचि ने शिकायत दर्ज करवाई कि 14 सितंबर की शाम दो अज्ञात व्यक्ति उसके कार्यस्थल पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की। इस दौरान जब उसके नियोक्ता के पिता विनोद लखनपाल और उनके बेटे सिद्धार्थ लखनपाल ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बालूगंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया है। एएसपी गौरवजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही फौरन कार्रवाई की। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।