Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mauhari and Aryan Eleven Banuti start the cricket match with victory

Shimla News: क्रिकेट मैच में मौहारी और आर्यन इलेवन बनूटी का जीत से आगाज

Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mauhari and Aryan Eleven Banuti start the cricket match with victory
शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ के दूसरे चरण की स्पर्धाएं शोघी और बनूटी जोन में शुरू, क्योंथल वारियर्स भी जीता
विज्ञापन

क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ग्रामीण खेल महाकुंभ के दूसरे चरण की स्पर्धाओं का सोमवार से आगाज हो गया है। दूसरे चरण में शोघी और बनूटी जोन की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं।
आयोजकों के अनुसार शोघी जोन की स्पर्धाएं कंडाघाट और बनूटी जोन की स्पर्धा कुनिहार में करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और रस्साकशी में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। पहले दिन क्रिकेट मुकाबलों में मौहारी इलेवन, आर्यन इलेवन बनूटी और क्योंथल वारियर्स ने जीत के साथ आगाज किया। हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन के सचिव विराज शर्मा ने बताया कि सोमवार को पहले दिन क्रिकेट के मुकाबले खेले गए। शोघी जोन में पहला मुकाबला मौहारी और संकटमोचन के बीच हुआ। इसमें मौहारी इलेवन ने जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरा मुकाबला शर्मा इलेवन और आर्यन इलेवन बनूटी के बीच खेला गया। इसमें आर्यन इलेवन ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। दिन का तीसरा मुकाबला हिमालयन पैंथर पाहल और क्योंथल वारियर्स के बीच खेला गया।
विज्ञापन


वहीं, बनूटी जोन में पहला मुकाबला घणाहट्टी और चहलोग के बीच खेला गया। इसमें घणाहट्टी की टीम ने नौ विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला क्योंथल और नेहरा के बीच हुआ। इसमें नेहरा ने 71 रन से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। तीसरा मुकाबला जाबड़ी और बनूटी-2 के बीच खेला गया। इसमें बनूटी इलेवन ने छह विकेट से जीत हासिल की। चौथा मुकाबला घणाहट्टी और नेहरा के बीच हुआ जिसमें घणाहट्टी की टीम ने 46 रन से जीत दर्ज की। विराज शर्मा ने बताया कि इससे पहले टुटू ब्लॉक की स्पर्धाएं बनूटी में आयोजित की गई थीं। इसमें भी विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article