फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   monsoon: 1009 percent more rainfall recorded than normal in Himachal from July 1 to 10

Himachal Rains: हिमाचल में 10 जुलाई को सामान्य से 1009 फीसदी अधिक बरसे बादल, कई रिकॉर्ड टूटे

Tue, 11 Jul 2023 12:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Jul 2023 12:00 PM IST
सार

एक दिन में प्रदेश में औसत 92 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 8.3 मिलीमीटर वर्षा ही होती है।

विज्ञापन
monsoon: 1009 percent more rainfall recorded than normal in Himachal from July 1 to 10
ब्यास नदी में बह गया ट्रक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में जुलाई के शुरू में ही बारिश ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। 10 जुलाई को प्रदेश में सामान्य से 1009 फीसदी अधिक बारिश हुई। एक दिन में प्रदेश में औसत 92 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 8.3 मिलीमीटर वर्षा ही होती है। जिलों की बात की जाए तो जुलाई में अब तक ऊना जिला में सबसे ज्यादा यानी 1608 प्रतिशत वर्षा हुई है, जो 138.4 मिलीमीटर है। यहां पर सामान्य वर्षा 8.1 डिग्री सेल्सियस आंकी जाती रही है। इसी तरह से लाहौल स्पीति की बात करें तो यहां 1778 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन


यानी यहां 86.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। जबकि यहां पर औसत वर्षा 4.6 मिलीमीटर होती है। कुल्लू में सामान्य से 1524 प्रतिशत वर्षा हुई। यानी 95.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। जो सामान्य तौर पर 5.9 मिलीमीटर होती है। इसके बाद शिमला में सामान्य से 1269 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। यानी यह 87.6 प्रतिशत ही हुई, जो सामान्य तौर पर 6.4 प्रतिशत होती है। चंबा में 1167 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई, यह 115.3 मिलीमीटर रही, जो सामान्य रूप से 9.1 प्रतिशत होती है। सिरमौर में यह 1124 फीसदी दर्ज हुई। यानी यह 156.6 मिलीमीटर रही। जो सामान्य रूप से 12.8 प्रतिशत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: मूसलाधार बारिश से हाहाकार: हिमाचल में आठ और लोगों की मौत, छह बहे; 28 घर ध्वस्त, 12 पुल और कई वाहन बहे

मनाली में 1971 का रिकॉर्ड टूटा
 मनाली में 1971 का रिकॉर्ड टूट गया है। 9 जुलाई 1971 को यहां 105.1 मिलीमीटर का रिकॉर्ड बना था। नौ जुलाई 2023 को 131.3 मिलीमीटर वर्षा का नया रिकॉर्ड बना है। सोलन में 2015 का रिकॉर्ड टूटा है। 17 जुलाई 2015 को सोलन में 105 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई थी, जो नौ जुलाई 2023 को 107 मिलीमीटर दर्ज किया गया। शिमला के रोहड़ू में 25 जुलाई 1966 को 170 मिलीमीटर बारिश हुई थी। नौ जुलाई 2023 को 185 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

कांगड़ा के घमरूर में 19 जुलाई 2021 को 164.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी, जो 9 जुलाई 2023 को 166 मिमी दर्ज हुई। शिमला में 2012 के बाद सर्वाधिक 103.1 मिलीमीटर वर्षा हुई।  एक ही दिन में नौ जुलाई को नाहन में 2014 के बाद सर्वाधिक यानी 172 मिमी बारिश हुई। सोलन में 1990 के बाद सर्वाधिक यानी 172 मिमी वर्षा हुई। कांगड़ा में 2014 के बाद 175.4 मिमी और केलांग में 1982 के बाद सर्वाधिक 72 मिमी वर्षा हुई। शिमला में 2012 के बाद सर्वाधिक 103.1 मिलीमीटर वर्षा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed