फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Moot Court Competition Begins at Himachal Pradesh University

Shimla News: हिमाचल प्रदेश विवि में मूट कोर्ट प्रतियोगिता शुरू

Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Moot Court Competition Begins at Himachal Pradesh University
महिला आरक्षण विधेयक पर होगी बहस
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों के 30 से ज्यादा प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के विधि विभाग में शुक्रवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में निर्णायकों के मूल्यांकन को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए प्रतिभागी कॉलेजों और विद्यार्थियों की पहचान गोपनीय रखी जा रही है।


प्रतियोगिता में पांच से अधिक राज्यों के 30 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस बार बहस का विषय महिला आरक्षण विधेयक रखा है। इसके लिए विधि विभाग में छह न्यायालय कक्ष तैयार किए हैं जहां प्रतिभागी न्यायालयीन कार्यवाही की तर्ज पर अपने पक्ष में कानूनी तर्क प्रस्तुत कर रहे हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए एचपीयू के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि भविष्य में वही वकील सफल होंगे जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई जैसी नई तकनीकों का सही और प्रभावी इस्तेमाल करना जानते होंगे। उन्होंने कहा कि मजबूत कानून व्यवस्था सुदृढ़ समाज की नींव है। मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. प्रीति सक्सेना ने कहा कि विधि शिक्षा का उद्देश्य केवल कानून की जानकारी देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाना भी है। मूट कोर्ट विद्यार्थियों को दूसरों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए तैयार करने का महत्वपूर्ण मंच है। विधि विभाग के डीन एवं अध्यक्ष प्रो. डॉ. ललित डडवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में हर वर्ष मूट कोर्ट प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. रमेश वर्मा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article