{"_id":"6a58eda7069b1d7b1008a606","slug":"motu-patlu-and-mickey-mouse-are-winning-childrens-hearts-at-craignano-park-shimla-news-c-19-sml1002-754546-2026-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tourism News: क्रेगनैनो नेचर पार्क में बढ़े नए आकर्षण, मोटू-पतलू और मिक्की माउस के स्टैचू बच्चों की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tourism News: क्रेगनैनो नेचर पार्क में बढ़े नए आकर्षण, मोटू-पतलू और मिक्की माउस के स्टैचू बच्चों की पहली पसंद
Fri, 17 Jul 2026 12:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
दीक्षा सरोय, शिमला।
दीक्षा सरोय, शिमला।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:17 PM IST
सार
मशोबरा स्थित क्रेगनैनो नेचर पार्क में वन विभाग ने बच्चों और पर्यटकों के लिए कई नए आकर्षण विकसित किए हैं। मोटू-पतलू, डोरेमोन और मिक्की माउस के स्टैचू, ट्री हाउस, गैजेबो और कैफेटेरिया पार्क की नई पहचान बन रहे हैं। पार्क के सौंदर्यीकरण पर हर वर्ष 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे यह पर्यटन के लिहाज से और आकर्षक बनेगा।
विज्ञापन
मशोबरा के क्रेगनैनो पार्क में शामिल हुए नए आकर्षण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशोबरा स्थित क्रेगनैनो नेचर पार्क में लगाए गए नए मोटू पतलू, डोरेमोन और मिक्की माउस के स्टैचू बच्चों का दिल जीत रहे हैं। वन विभाग ने इस पार्क में फॉरेस्ट ट्री हाउस और गैजेबो (बाहरी संरचना) सहित कई नए आकर्षण जोड़े हैं।
पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य अभी भी जारी है, जिसमें हिमाचल के स्थानीय कारीगर पार्क की सुंदरता निखारने में जुटे हैं। इन सुविधाओं के जुड़ने से पार्क में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। यह पहल बच्चों और युवाओं को प्रकृति से जोड़ने में सहायक साबित हो रही है। पार्क अब पहले से अधिक आकर्षक और मनोरंजक बन गया है। वहीं पार्क में सुविधाओं और नए आकर्षणों को जोड़ने का कार्य अभी भी जारी है। इसके लिए हर वर्ष करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसके साथ ही पार्क में पर्यटकों और युवाओं के लिए कैफेटीरिया भी बनाया है, जिसे जल्द ही संचालन के लिए सौंपा जाएगा। इससे लोगों को बैठने और आराम करने के लिए नई जगह मिलेगी। यह कैफेटीरिया 10 लाख रुपये की लागत से तैयार किया है, जिसका वित्त पोषण जायका की ओर से किया है। इसके अलावा वन विभाग ने पार्क में 5-5 लाख रुपये की लागत से गैजेबो तैयार किए हैं। वहीं, बच्चों के लिए बनाए गए आकर्षक स्टैचू करीब साढ़े चार लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए हैं। वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल शिमला के. थिरुमल ने बताया कि विभाग ने पार्क में कई आकर्षण शामिल किए हैं और आने वाले समय में पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्क को आधुनिक समय के अनुसार तैयार किया जा रहा है।

प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है क्रेगनैनो
मशोबरा स्थित क्रेगनैनो नेचर पार्क पर्यटकों के लिए एक प्रमुख और शांत पर्यटन स्थल बन गया है, जिसे हिडन जेम (छिपा हुआ रत्न) भी कहा जाता है। यह पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक इतालवी शैली के एस्टेट और पिकनिक स्पॉट्स के लिए जाना जाता है। यह शिमला से करीब 13-14 किलोमीटर दूर 7,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पार्क अपने मनमोहक पाइन के जंगलों, छोटे तालाबों और ट्रेकिंग ट्रेल्स के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र तल से लगभग 7,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह पार्क शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव कराता है। यह पर्यटकों को शहर की भीड़-भाड़ से दूर एक सुकून भरा अनुभव प्रदान करता है। इस पार्क में सामान्य टिकट 60 रुपये और बच्चों के लिए प्रवेश टिकट 30 रुपये रखा गया है।