सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   national seminar in shimla

Shimla News: राष्ट्रीय सम्मेलन कल, हिमाचल की संस्कृति, जलवायु परिवर्तन पर होगा मंथन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
national seminar in shimla
विज्ञापन
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में मंगलवार को देवभूमि इन डायलॉग विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। सम्मेलन में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए विद्वान शोधार्थी और छात्र हिमाचल की अर्थव्यवस्था, संस्कृति, शासन व्यवस्था, विरासत और सतत विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। मुख्य वक्तव्य आईआईआईटी हैदराबाद के प्रो. अनिकेत आलम देंगे जो पहाड़ी समाज की अवधारणा विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद डिकिन विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया और कोवेंट्री विश्वविद्यालय ब्रिटेन से संबद्ध डॉ. उरूसा मुश्ताक तथा कोवेंट्री विश्वविद्यालय के विशाल शर्मा अंतरसांस्कृतिक संवाद विषय पर विशेष व्याख्यान देंगे। सम्मेलन में पांच समानांतर तकनीकी सत्र आयोजित होंगे। इनमें अर्थव्यवस्था और पर्यटन, आस्था और भाषा, शासन और नीतियां, संस्कृति और प्रवास तथा जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे विषयों पर चर्चा होगी। सम्मेलन में 70 से अधिक प्रतिभागी अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शूलिनी विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के विभिन्न स्नातकोत्तर महाविद्यालयों के शोधार्थी इसमें भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य हिमाचल की सांस्कृतिक और पारिस्थितिक पहचान से जुड़े मुद्दों पर अकादमिक संवाद को मजबूत करना है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed