सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   newly appointed cm Sukhwinder Singh Sukhu Interview with amar ujala

विशेष बातचीत: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में मंत्री और विधायक हर साल बताएंगे अपनी संपत्ति, अगला लक्ष्य 2024

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Dec 2022 10:18 AM IST
सार

प्रदेश में सड़कों की कनेक्टिविटी हिमाचल की नई सरकार की प्राथमिकता में है। सीएम सुक्खू बोले कि मंत्रियों पर हाईकमान को ही निर्णय लेना है। जो मंत्री बनेंगे, उनकी परफॉर्मेंस देखी जाएगी। हिमाचल में मंत्री, विधायक और सब चुने हुए प्रतिनिधि हर साल अपनी संपत्ति बताएंगे।

विज्ञापन
newly appointed cm Sukhwinder Singh Sukhu Interview with amar ujala
नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को राज्य सचिवालय में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने दो टूक कहा कि उनकी प्राथमिकता पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने की होगी। प्रदेश में सड़कों की कनेक्टिविटी उनकी प्राथमिकता में रहेगी। मंत्रियों पर हाईकमान को ही निर्णय लेना है। जो मंत्री बनेंगे, उनकी परफॉर्मेंस देखी जाएगी। हिमाचल में मंत्री, विधायक और सब चुने हुए प्रतिनिधि हर साल अपनी संपत्ति बताएंगे। अमर उजाला के राज्य ब्यूरो प्रमुख सुरेश शांडिल्य ने उनसे बातचीत की, प्रस्तुत हैं मुख्य अंश : 

Trending Videos


प्रश्न : आप मुख्यमंत्री बनेंगे, यह विचार कब आया?  
उत्तर : छात्र राजनीति के समय तो यह सोचते थे कि पार्षद का टिकट मिल जाए या विधायक का टिकट मिल जाए। तब काउंसलर के टिकट भी हाथ के निशान से होते थे। विधायक बनने के बाद ही यह विचार आया कि मुख्यमंत्री भी बना जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न : आपकी प्राथमिकताएं क्या रहेंगी? 
उत्तर : हिमाचल में रोड कनेक्टिविटी हो या टनलिंग हो, यह मेरी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा एक पारदर्शी प्रशासन देना मेरी प्राथमिकता में होगा। सरकार ट्रांसपेरेंसी एक्ट लाएगी। इसमें यह प्रावधान होगा कि हर मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि हर साल अपनी संपत्ति और देनदारियों का ब्योरा देंगे। इससे भ्रष्टाचार मुक्त शासन की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। 

प्रश्न : आपने दस गारंटियां दी हैं। ओपीएस, महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने जैसी घोषणाएं पूरा करने के लिए पैसा कहां से आएगा? 
उत्तर : हमने जो कहा है, उसे अक्षरश: लागू करेंगे। ओपीएस को लागू करने के लिए काम शुरू हो चुका है। अधिकारी राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं। यह घोषणा पहली कैबिनेट में की जानी है। बाकी सबसे राय लेकर फैसले लेंगे कि यह सब कैसे होगा। 

प्रश्न : आर्थिक प्रबंधन कैसे करेंगे, प्रदेश पर 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है? 
उत्तर : भाजपा बड़ा कर्ज छोड़कर गई है। अभी थोड़ा सा समय दीजिये। आर्थिक प्रबंधन करेंगे। सोच-विचार करके ही करेंगे। सबसे राय लेंगे, पत्रकारों से भी। 

प्रश्न : कांग्रेस में गुटबाजी की बात उठती रही है, सरकार और संगठन में तालमेल कैसे बनाएंगे? 
उत्तर : कोई गुटबाजी नहीं है। इस पर क्या जवाब दिया जाए। इस तरह का नेरेटिव सेट किया जाता रहा है कि गुटबाजी है जो असल में नहीं है। कभी आपने कांग्रेस नेताओं का एक-दूसरे के खिलाफ  कोई बयान सुना है। 

प्रश्न : मुख्यमंत्री पद के लिए भी रेस में कई लोग थे, जो निराश हुए, उनसे कैसे तालमेल बनाएंगे? 

newly appointed cm Sukhwinder Singh Sukhu Interview with amar ujala
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

उत्तर : इस रेस में तो सभी लोग थे, 68 विधायक थे। जो विधायक बन जाते हैं, उन्हें रहना भी चाहिए। इसमें कुछ गलत नहीं है। विधायक को मुख्यमंत्री बनने की रेस में रहना चाहिए। 

प्रश्न : एक ही संसदीय क्षेत्र से आप सीएम और मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम बने हैं, क्या बिगड़ा क्षेत्रीय संतुलन मंत्रिमंडल में  बनाएंगे? 
उत्तर : ये संतुलन वाली कोई बात नहीं है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों ही गुजरात से हैं। एक राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और एक प्रधानमंत्री हैं। नड्डा और धूमल एक ही संसदीय क्षेत्र से थे। वीरभद्र और विद्या स्टोक्स भी एक ही संसदीय क्षेत्र से थे, जब वे अहम पद पर होते थे।

प्रश्न : क्या मंत्री भी क्षेत्रीय संतुलन को बनाते हुए बनेंगे? 
उत्तर : मंत्रिमंडल पर निर्णय हाईकमान को लेना है। इस बारे में जानकारी राजीव शुक्ला ही साझा करेंगे। सीएम और डिप्टी सीएम पद के लिए बात हुई है। अभी मंत्रियों के बारे में कोई बात नहीं हुई है। जब मंत्री बन जाएंगे तो उनकी परफॉर्मेंस देखी जाएगी। 

प्रश्न : लक्ष्य में क्या अब 2024 रहेगा? 
उत्तर : बिल्कुल लक्ष्य में अब 2024 रहेगा। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें कांग्रेस जीतेगी। सरकार बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। उपचुनाव के बाद विधानसभा चुनाव के नतीजे सबके सामने हैं।

मैं तो अल्टो में चलता था, अब हर पंद्रह मिनट की लोकेशन पूछी जा रही 
- सुक्खू ने मुस्कराते हुए कहा कि मैं तो अल्टो में चलता था। खुद ड्राइव करता था। कई बार ट्रैफिक जाम में भी फंसा होता था। अब जब मुख्यमंत्री बन गया हूं तो पहले जैसा जाम तो नहीं लगता है। एकदम गाड़ी तेजी से चलती है। पर हर पंद्रह मिनट बाद लोकेशन पूछी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed