फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No challenge for investor meet in economic downturn, consider opportunity: Anurag

आर्थिक मंदी में इन्वेस्टर मीट को निवेश के लिए चुनौती नहीं, अवसर मानें: अनुराग

Mon, 09 Sep 2019 06:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Sep 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
No challenge for investor meet in economic downturn, consider opportunity: Anurag
वित्त एवं कॉरपोरेट मामले मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित इन्वेस्टर मीट को विश्वव्यापी आर्थिक मंदी के इस दौर में निवेश के लिए चुनौती नहीं, केवल अवसर मानें। अमेरिका और चीन में चल रहे इंडस्ट्रियल वार का लाभ पूरे देश सहित हिमाचल प्रदेश को भी होगा।

विज्ञापन


ऐसी स्थिति में तो हिमाचल के लिए ज्यादा से ज्यादा निवेशक लाए जा सकते हैं। यह बात सोमवार को शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के सवालों के जवाब में केंद्रीय राज्य वित्त एवं कॉरपोरेट मामले मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही।
विज्ञापन


उनसे हिमाचल में औद्योगिक पैकेज की बहाली करने की संभावना पर सवाल किया गया तो इस पर अनुराग ठाकुर बोले कि जीएसटी लागू होने के बाद पहले से ही उद्योगों को कई तरह की टैक्स रियायतें दी जा चुकी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में हवाई सेवाओं और रेल की कनेक्टिविटी पर किए सवाल कि जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हवाई अड्डों के विस्तार और रेल कनेक्टिविटी के मामले में वह व्यक्तिगत तौर पर प्रयास कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए मंदिर ट्रस्टों को मिले पैसे का भी निवेश होना चाहिए। 

प्लास्टिक पर प्रतिबंध की बात होती है तो मैं कहता हूं कि हिमाचल आइए 

No challenge for investor meet in economic downturn, consider opportunity: Anurag
वित्त एवं कॉरपोरेट मामले मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

अनुराग ठाकुर बोले कि जब भी पर्यावरण संरक्षण के लिए कोई प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की बात करता है तो वह कहते हैं कि हिमाचल आइए। यहां माल रोड पर महिलाएं झोला लेकर जाती हैं। उन्होंने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश में धूमल सरकार थी तो उस पॉलीथीन बैन हुआ था। 

सुरेश भारद्वाज ने आयकर रिटर्न भरा तो ये बंगलूरू में भी देखा जा सकेगा 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आयकर रिटर्न शिमला में भरा तो यह बंगलूरू में भी देखा जा सकेगा। मोदी सरकार ने आयकर की इतनी बढ़िया व्यवस्था की गई है। अनुराग बोले - हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाइयां की हैं। मेरे पास आयकर महकमा है। हमने इसमें समय से पहले अधिकारियों को रिटायर किया है। 

शिमला में जमीन की कीमतें बढ़ीं, कश्मीर की नहीं 
अनुच्छेद -370 और 35 ए पर बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि शिमला की जमीन की कीमतें बढ़ी हैं। कश्मीर में ये नहीं बढ़ी हैं। अब ये कश्मीर में भी बढ़ेंगी। वहां 10 प्रतिशत कोटा आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों को भी मिलना शुरू होगा। धारा -118 पर संशोधन पर छिड़ी चर्चा पर अनुराग बोले कि यह राज्य सरकार के विशेषाधिकार का मामला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed