{"_id":"6a24757be347511f170f4937","slug":"panchayat-pradhan-ward-members-will-take-oath-on-june-15-in-himachal-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: हिमाचल में 15 जून को शपथ लेंगे पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य; सरकार ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: हिमाचल में 15 जून को शपथ लेंगे पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य; सरकार ने जारी की अधिसूचना
Sun, 07 Jun 2026 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:01 AM IST
सार
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को 15 जून को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद पंचायतों में गांव की संसद कामकाज संभालेगी।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण के बाद पंचायतों में गांव की संसद कामकाज संभालेगी।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की 3,758 पंचायतों में हाल ही में चुने गए प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह तय हो गया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को 15 जून को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद पंचायतों में गांव की संसद कामकाज संभालेगी।
विज्ञापन
बता दें कि 31 जनवरी को पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा होने के बाद पंचायतों में कामकाज की जिम्मेदारी सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दी थी। अब नए चुने प्रतिनिधि जिम्मेदारी संभालेंगे। 3,758 पंचायतों में 176 प्रधान और 286 उपप्रधान निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य) नियम, 1997 के तहत शपथ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों को अधिकृत किया गया है। अधिसूचना के अनुसार कांगड़ा जिले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रधान, उपप्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा, चंबा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ऊना में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सोलन में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, कुल्लू में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, सिरमौर में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मंडी में पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, बिलासपुर में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और हमीरपुर में आयुष एवं युवा सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा शपथ दिलाएंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि समारोह का स्थान और समय उपायुक्त स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्धारित करेंगे। समारोह में प्रोटोकॉल के अनुसार सांसदों, विधायकों और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।
27 जून को होगी जनप्रतिनिधियों की पहली बैठक
पंचायत प्रतिनिधियों की पहली बैठक की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। पंचायती राज विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य की नवगठित ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों की पहली बैठक 27 जून को आयोजित की जाएगी।
हालांकि, लाहौल-स्पीति जिले की जिला परिषद, केलांग उपमंडल की ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों और चंबा जिले के पांगी उपमंडल की पंचायतों के लिए पहली बैठक की तिथि 18 अक्तूबर तय की गई है। अधिसूचना की प्रतियां सभी उपायुक्तों, जिला पंचायत अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों तथा राज्य निर्वाचन आयोग को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।