सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   police remand of the Chinese national has been extended by two more days; questioning is underway.

धर्मशाला: इंटरनेट काॅल से चीन में माैजूद लोगों के संपर्क में था आरोपी, पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ाई

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Feb 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

चीनी नागरिक लौ वेननियन को 2 फरवरी को मैक्लोडगंज क्षेत्र में बिना वैध वीजा के ठहरने के आरोप में गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया था।

police remand of the Chinese national has been extended by two more days; questioning is underway.
पकड़ा गया चीनी नागरिक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा की नगरी धर्मशाला में बिना वीजा रह रहे एक चीनी नागरिक को गुरुवार को एक बार फिर अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी की पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ा दी है। इससे पहले उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। चीनी नागरिक लौ वेननियन को 2 फरवरी को मैक्लोडगंज क्षेत्र में बिना वैध वीजा के ठहरने के आरोप में गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने उस भवन के मालिक से भी पूछताछ की, जहां आरोपी ठहरा हुआ था।

Trending Videos

पुलिस और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं। जांच के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन के सूक्ष्म विश्लेषण में यह सामने आया है कि आरोपी की चीन में किसी से भी सीधे वॉयस कॉल नहीं हुई है। वह केवल इंटरनेट कॉल के माध्यम से ही चीन में मौजूद लोगों के संपर्क में था। वहीं, उसके लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में दर्ज डेटा की भी बारीकी से जांच की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि अदालत ने चीनी नागरिक की पुलिस रिमांड दो दिन के लिए और बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed