सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rahul gandhi reached in shimla for cm sukhvinder singh oath in between bharat jodo yatra

Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा छोड़ शिमला पहुंचे राहुल, नया लुक, मिलनसार स्वभाव रहा चर्चा में

धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Dec 2022 11:15 AM IST
सार

राहुल गांधी मंच पर कांग्रेस पार्टी के सभी धड़ों में बराबर संतुलन बनाते नजर आए। मंच पर वह सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और अन्य नेताओं से बराबर बतियाते रहे।

विज्ञापन
rahul gandhi reached in shimla for cm sukhvinder singh oath in between bharat jodo yatra
नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ मंच पर राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर शिमला के रिज मैदान पर शपथ समारोह में शामिल होने पहुंचे। राहुल इस बार अलग अंदाज में नजर आए। भले ही वह विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए नहीं आए, भाजपा ने मुद्दा बनाया लेकिन शपथ समारोह में उनका मिलनसार स्वभाव और नया लुक भी चर्चा में रहा। वे प्रतिभा सिंह, सुखविंद्र सुक्खू की मां से भी गले मिले।

Trending Videos


राहुल गांधी मंच पर कांग्रेस पार्टी के सभी धड़ों में बराबर संतुलन बनाते नजर आए। मंच पर वह सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और अन्य नेताओं से बराबर बतियाते रहे। विधायकों की पंक्ति में पिछली सीट पर बैठें विक्रमादित्य सिंह को उन्होंने आगे बुलाकर गले लगाकर सभी को बराबर अधिमान देने का संदेश दिया। हिमाचल में सरकार बनने की उनके चेहरे पर एक नई ऊर्जा नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल और प्रियंका गांधी हेलीकाप्टर से संजौली पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग होते हुए ऐतिहासिक रिज मैदान शपथ समारोह मंच पर आए। सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री दोनों को मंच पर लेकर आए। मंच से उन्होंने जनता का अभिनंदन किया। सभी चुने हुए विधायकों और पार्टी के शीर्ष नेताओं का आगे बुलाकर एक जुटता का संदेश दिया।

वह विधायकों के साथ भी बराबर बातें करते रहे। उन्होंने प्रतिभा सिंह को गले लगाकर बधाई दी। उन्होंने मुकेश की पत्नी और बेटी से मुलाकात की। इसके बाद सुक्खू ने अपनी माता, पत्नी और बेटियों से मिलाया। मंच पर बैठे किसी को भी निराश नहीं किया। शपथ समारोह से लौटते समय वह पीछे मुड़कर विधायकों और पार्टी नेताओं के लिए हाथ जोड़ते और धन्यवाद करते नजर आए। 

स्टेज पर पूछा : कहां हैं प्रतिभा सिंह
शपथ ग्रहण समारोह के लिए जब राहुल गांधी पहुंचे तो प्रतिभा सिंह वहां मौजूद नहीं थी। राहुल ने उन्हें देखने के लिए नजर दौड़ाई। फिर राहुल ने विक्रमादित्य सिंह से पूछा कि प्रतिभा सिंह कहां है। विक्रमादित्य ने एकाएक प्रतिभा सिंह का पता करने के लिए अपना मोबाइल फोन निकालकर कॉल की।

इसी दौरान प्रतिभा सिंह रिज मैदान के नजदीक ही अपनी गाड़ी से उतर रहीं थी। प्रतिभा के स्टेज पर पहुंचते ही राहुल ने उन्हें गले लगाया। समारोह में सामूहिक चित्र लेने के दौरान भी जब प्रतिभा सिंह नहीं दिखीं तो राहुल ने सुक्खू से उनके बारे में पूछा। सुक्खू ने पीछे जाकर प्रतिभा सिंह को आगे लाया।

सोनिया भी आएंगी हिमाचल 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी शपथ समारोह में पहुंचे हैं। आने वाले समय में सोनिया गांधी भी हिमाचल आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed