सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rain brings relief from one and a half month drought

Shimla News: बारिश से डेढ़ महीने के सूखे से राहत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from one and a half month drought
शिमला के रिज मैदान पर बारिश के दौरान घुमते सैलानी ।फोटो संवाद
विज्ञापन
बारिश न होने से गेहूं और फलों की फसल हो रही थी प्रभावित
Trending Videos

सेब और प्लम के फूलों पर सूखे का पड़ रहा था असर
बगीचों में लगाए नए पौधे सूखने के थे कगार पर
बागवानों ने बेहतर फलों की सेटिंग की जताई उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों और बागवानों के लिए बारिश संजीवनी बनकर बरसी है। करीब डेढ़ महीने से चल रहे सूखे के कारण खेतों में गेहूं और बगीचों में सेब की फसल प्रभावित होने लगी थी, वहीं अब बारिश से हालात में सुधार की उम्मीद जगी है।
जिला में लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण मिट्टी में नमी की कमी हो गई थी। इसका सीधा असर खेती और बागवानी पर पड़ रहा था। गेहूं की बढ़वार धीमी हो गई थी, जबकि सेब और प्लम के पेड़ों पर आए फूल भी सूखे मौसम के कारण प्रभावित होने लगे थे। सूखा पड़ने से सेब के पौधों में कैंकर रोग की आशंका भी बढ़ने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में हल्की बारिश होने के बावजूद जमीन में पर्याप्त नमी नहीं बन पाई थी, जिससे बगीचों में लगाए गए सेब और स्टोन फ्रूट के नए पौधे सूखने की कगार पर पहुंच गए थे। सूखे के कारण फसलों को पर्याप्त नमी नहीं मिल पा रही थी। इससे उत्पादन घटने की चिंता बनी हुई थी। अब बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ने से फसल की बढ़वार में सुधार होने की संभावना है।
ठियोग के बागवान प्रताप चौहान और रमेश वर्मा ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश से किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिली है, लेकिन बगीचों में फलों की बेहतर सेटिंग के लिए अभी और बारिश की आवश्यकता है। बागवानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल बना रहा तो इस वर्ष सेब और अन्य फलों का उत्पादन अच्छा रहने की उम्मीद है।
धूल और गर्मी से मिली राहत
लंबे समय बाद हुई बारिश और ओले पड़ने से लगातार बढ़ रही गर्मी और हवा में फैली धूल से भी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से दिन के दौरान तपती धूप के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई थीं, लेकिन रविवार दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed