सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rotary Partners Set Up Toy Room in Kathu

Shimla News: रोटरी पार्टनर्स ने कैथू में स्थापित किया टॉय रूम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rotary Partners Set Up Toy Room in Kathu
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला के रोटरी पार्टनर्स द्वारा बुधवार को हैप्पी स्कूल्स प्रोजेक्ट के तहत कैथू स्थित मेफील्ड स्कूल के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए टॉय रूम स्थापित किया गया। इस टॉय रूम में रोटरी सदस्यों ने खिलौने और खेल सामग्री बच्चों को दी। इसके साथ ही बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसे फ्लोर मैट्स प्रदान किए गए जो आसानी से साफ किए जा सकते हैं और नमी को न सोखे जो ठंड के मौसम में विशेष रूप से उपयोगी हों। इस दौरान क्लब ने बच्चों के रचनात्मक विकास और सीखने को प्रोत्साहित करने के लिए बिल्डिंग ब्लॉक्स, खेल और सुकून के लिए सॉफ्ट टॉयज, बाहर खेलने के लिए स्लाइड तथा उनकी कल्पनाशक्ति को बढ़ावा देने के लिए रंग भी उपलब्ध करवाए गए। इस दौरान केंद्र में रोटरी पार्टनर अध्यक्ष अंकिता बंबा और सान्या गोयल मौजूद रहीं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article