{"_id":"69bbb8ebff08c14d1a06a1be","slug":"bilaspur-news-woman-gets-stuck-in-marsh-while-feeding-fish-rescued-by-boat-operators-and-home-guards-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Watch Video: मछलियों को दाना डाल रही थी महिला, दलदल में फंसी; बोट चालकों व होमगार्ड ने की रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Watch Video: मछलियों को दाना डाल रही थी महिला, दलदल में फंसी; बोट चालकों व होमगार्ड ने की रेस्क्यू
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक महिला मछलियों को दाना डालने के दौरान अनजाने में दलदली क्षेत्र में फंस गई। जिसे बोट चालकों और होमगार्ड के जवान व अन्य कर्मियों ने बचाया। पढ़ें पूरी खबर...
दलदल में फंसी महिला को रेस्क्यू करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
लुहणू घाट के समीप उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक महिला गोबिंदसागर झील में मछलियों को आटा डालने के दौरान अनजाने में दलदली क्षेत्र में फंस गई। महिला को दलदल की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और देखते ही देखते वह उसमें धंसने लगी।
Trending Videos
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बोट चालक तुरंत मौके पर पहुंचे। बोट चालकों में विजय चंद और ओमप्रकाश के साथ होमगार्ड के जवान कुलदीप व अन्य कर्मियों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेल निर्माण कार्य में लगी क्रेन की भी मदद ली गई। स्थानीय बोट चालकों को इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और दलदल के खतरनाक हिस्सों की अच्छी जानकारी होने के कारण उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई। विशेष बात यह रही कि ये सभी बोट चालक दरिया के पार के रहने वाले हैं और उन्हें दलदल के कम-ज्यादा प्रभाव वाले क्षेत्रों का सटीक अंदाजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते राहत मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने बताया कि गर्मियों के दिनों में इस क्षेत्र में दलदल बनने की समस्या रहती है और पहले भी बोट चालक कई बार पानी पीने आई गायों को इसी तरह सुरक्षित निकाल चुके हैं। प्रशासन व स्थानीय लोगों ने इस साहसिक कार्य के लिए सभी रेस्क्यू टीम के सदस्यों की सराहना की है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि इस क्षेत्र में जाते समय सतर्क रहें और केवल निर्धारित रास्तों का ही उपयोग करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। इस रेस्क्यू में बोट चालकों विजय चंद और ओमप्रकाश के साथ होमगार्ड के कुलदीप व अन्य जवानों ने अहम भूमिका निभाई।