सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A delegation met the Education Minister regarding the issue of merged schools in Kunihar.

Bilaspur News: कुनिहार में मर्ज स्कूलों के मुददे को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A delegation met the Education Minister regarding the issue of merged schools in Kunihar.
विज्ञापन
एक स्कूल को हिमाचल बोर्ड व एक सीबीएसई रखने की उठाई मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। विधायक संजय अवस्थी की अध्यक्षता में कुनिहार कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के दो विद्यालयों के विलय और उन्हें सीबीएसई बोर्ड में परिवर्तित किए जाने के मुद्दे को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि दोनों स्कूलों के मर्ज होने के बाद अभिभावकों और छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ अभिभावक अपने बच्चों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में पढ़ाना चाहते हैं, जबकि कुछ सीबीएसई बोर्ड को प्राथमिकता दे रहे हैं। पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर ने मांग रखी कि छात्रों और अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विद्यालय को एचपी बोर्ड और दूसरे को सीबीएसई बोर्ड के तहत संचालित किया जाए, ताकि क्षेत्र में दोनों विकल्प उपलब्ध रहें। इस पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है और छात्रों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही निर्णय लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। विधायक संजय अवस्थी ने भी कहा कि क्षेत्र की जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा और इस मुद्दे का समाधान शीघ्र निकाला जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में ग्राम पंचायत कुनिहार के पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, एमसी अध्यक्ष कृष्ण चंद, राजेंद्र ठाकुर, ज्ञान जोशी, अनिल तंवर, जगदीश गर्ग, विनोद वेंस, सतीश ठाकुर, राजेश शांडिल, पवन कुमार, दीपक चौधरी, कुलदीप पंवर, रामराज, विजय सिंह कंवर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed