सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Solar power plants and water coolers were gifted to three schools of BBN.

Bilaspur News: बीबीएन के तीन विद्यालयों को सोलर पावर प्लांट व वाटर कूलरों की दी सौगात

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Solar power plants and water coolers were gifted to three schools of BBN.
विज्ञापन
जेनेक्स एनिमल हेल्थ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बद्दी की पहल
Trending Videos

बद्दी (सोलन)। जेनेक्स एनिमल हेल्थ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बद्दी की ओर से क्षेत्र के तीन सरकारी विद्यालयों में सौर ऊर्जा और पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कंपनी की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ा नैनोवाल में 10 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है। वहीं राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय मानपुरा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय थाना में 3-3 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट लगाए गए हैं। इसके साथ ही खेड़ा नैनोवाल, मानपुरा और बिलांवाली स्कूलों में छात्रों के लिए वाटर कूलर भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उन्हें स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा। इन सभी सुविधाओं का विधिवत शुभारंभ कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अरुण अत्रे ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व और विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed