सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Private play schools inspected, two found unrecognized

Bilaspur News: निजी प्ले स्कूलों का निरीक्षण, दो बिना मान्यता पाए गए

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Private play schools inspected, two found unrecognized
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी ने दिया नोटिस, जवाब किया तलब
Trending Videos

31 मार्च तक मान्यता के लिए आवेदन के दिए निर्देश


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोलन की ओर से नए सत्र की मान्यता और नवीनीकरण प्रमाणपत्र जारी करने से पहले निजी प्ले स्कूलों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसके तहत खंड शिक्षा अधिकारी हरीराम चंदेल की अध्यक्षता में स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इसमें जिला मुख्यालय के दो प्ले स्कूल बिना मान्यता के पाए गए। विभाग ने संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। वहीं उन्हें 31 मार्च तक मान्यता के लिए आवेदन के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अन्य स्कूलों में कक्षाओं, स्कूल भवन की सुरक्षा और स्टाफ समेत अन्य व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने निजी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया कि अपने स्कूल के रिकॉर्ड और दस्तावेज नवीनीकरण आवेदन के अनुसार दुरुस्त रखें। उधर, शिक्षा खंड अधिकारी ने कहा कि निजी स्कूल प्रमुख अपने स्कूलों के रिकॉर्ड को उसी प्रकार दुरुस्त करके रखें, जैसे उन्होंने मान्यता नवीनीकरण के लिए दस्तावेजों में आवेदन किया हैं। निरीक्षण के दौरान किसी भी निजी स्कूल में दस्तावेजों में कोई कमी पाई जाती है या नवीनीकरण आवेदन करने से लंबित पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में स्कूलों की मान्यता भी रद्द की जा सकती हैं। दो स्कूलों ने अभी तक मान्यता के लिए आवेदन ही नहीं किया है। इन स्कूलों को नोटिस देकर जवाब मांगा हैं।

परसदा गांव में स्थापित की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति। संवाद

परसदा गांव में स्थापित की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed