सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The story of Sri Krishna's Raas Leela and Rukmini's marriage is narrated in the Srimad Bhagwat Katha.

Bilaspur News: श्रीमद्भागवत कथा में सुनाए श्रीकृष्ण की रासलीला और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The story of Sri Krishna's Raas Leela and Rukmini's marriage is narrated in the Srimad Bhagwat Katha.
कथा के दौरान रुक्मिणी विवाह की झांकीस्रोत: संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नालागढ़ (सोलन)। दुर्गा माता मंदिर मित्तियां में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन व्यासपीठ पर विराजमान स्वामी हरिचेतनानंद ने श्रीकृष्ण रासलीला और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि रासलीला के माध्यम से श्रीकृष्ण ने कामदेव के अभिमान का नाश किया। इसके बाद रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि राजा भीष्मक ने अपने पुत्र रुक्म के कहने पर रुक्मिणी का विवाह चेदिराज शिशुपाल से तय कर दिया था, जबकि रुक्मिणी मन ही मन श्रीकृष्ण को अपना पति मान चुकी थीं और उन्होंने विवाह से पूर्व ही श्रीकृष्ण को संदेश भेजकर उन्हें बुलाया। संदेश मिलते ही श्रीकृष्ण विदर्भ पहुंचे और विवाह के दिन रुक्मिणी का हरण कर लिया। इस पर रुक्म और श्रीकृष्ण के बीच युद्ध हुआ जिसमें श्रीकृष्ण विजयी हुए और रुक्मिणी को लेकर द्वारका पहुंचे, जहां दोनों का विवाह संपन्न हुआ। मंदिर कमेटी के प्रधान दुर्गा दास ने बताया कि कथा का समापन 26 मार्च को सुबह 10 बजे होगा। इसी दिन रामनवमी पर राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा और दोपहर 12 बजे कथा की पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed