सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   EPFO's employee registration drive begins, providing relief to employers

Bilaspur News: ईपीएफओ का कर्मचारी पंजीकरण अभियान शुरू, नियोक्ताओं को राहत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
EPFO's employee registration drive begins, providing relief to employers
विज्ञापन
छूटे कर्मचारियों को पीएफ से जोड़ने के लिए चलाया गया है अभियान,30 अप्रैल तक करवा सकेंगे पंजीकरण
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नियोक्ताओं को राहत देते हुए कर्मचारी पंजीकरण अभियान शुरू किया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत यह विशेष अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य उन पात्र कर्मचारियों को ईपीएफ के दायरे में लाना है, जो 1 जुलाई 2017 से 31 अक्तूबर 2025 के बीच नियुक्त हुए, लेकिन किसी कारणवश पीएफ कवरेज से वंचित रह गए। इसके तहत नियोक्ता लंबित अनुपालन को नियमित कर सकेंगे। यह योजना सभी प्रतिष्ठानों पर लागू होगी, चाहे वे पहले से ईपीएफ के दायरे में हों या नहीं। जो संस्थान अब तक पंजीकृत नहीं हैं, वे भी पहले ईपीएफ कवरेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। घोषित प्रत्येक कर्मचारी के लिए उमंग एप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन आधारित यूएएन जनरेट करना अनिवार्य होगा। अंशदान का भुगतान इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ईसीआर) के माध्यम से किया जाएगा, जबकि घोषणा केवल ईपीएफओ पोर्टल पर ऑनलाइन टीआरआरएन लिंक कर की जा सकेगी। अभियान के तहत कर्मचारी अंश माफ योजना में डिफॉल्ट करने वाले प्रतिष्ठानों से केवल 100 रुपये की एकमुश्त पेनल डैमेज वसूली जाएगी। घोषित अवधि के लिए कर्मचारी अंश पूरी तरह माफ रहेगा। एक से अधिक घोषणा की अनुमति नहीं होगी और केवल जीवित व वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को ही शामिल किया जा सकेगा। ईपीएफओ के आयुक्त जगजोत सिंह चिम्मा ने बताया कि गलत जानकारी देने पर घोषणा शून्य मानी जाएगी और ईपीएफ अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। अभियान के तहत पंजीकरण कराने वाले नियोक्ता निर्धारित शर्तों के अधीन पीएम-वीवीआरवाई योजना के लाभ के पात्र भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed