सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Seminar organized in the Hindi department of the university

Shimla News: विवि के हिंदी विभाग में संगोष्ठी का आयोजन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Seminar organized in the Hindi department of the university
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के हिंदी विभाग में बुधवार को हिंदी साहित्य और लोक साहित्य : विविध आयाम विषय पर संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम का आयोजन शोधार्थियों की पहल पर किया गया। इसमें साहित्य के विभिन्न पक्षों पर चर्चा हुई। सत्रों में करीब 45 शोधार्थियों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। संगोष्ठी का उद्घाटन अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने किया। प्रो. शिवराम ने कहा कि भाषा और बोलियों के विलुप्त होने से सांस्कृतिक पहचान पर गंभीर संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने लोक साहित्य के संरक्षण और संवर्धन पर जोर देते हुए शोधार्थियों को गंभीर अध्ययन के लिए प्रेरित किया। डॉ. भवानी सिंह ने संगोष्ठी के सफल आयोजन पर शोधार्थियों को बधाई दी। संगोष्ठी के दौरान चार सत्र आयोजित किए गए जिनकी अध्यक्षता डॉ. नरेश कुमार, डॉ. शोभा रानी, डॉ. पूनम चौहान और डॉ. सुनीता ठाकुर ने की। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article