{"_id":"6aa17ce989bb802e6506146d","slug":"several-ace-weightlifters-including-mirabai-chanu-will-showcase-their-prowess-in-kangra-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला राष्ट्रीय लीग: मीराबाई चानू समेत कई दिग्गज वेटलिफ्टर कांगड़ा में दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला राष्ट्रीय लीग: मीराबाई चानू समेत कई दिग्गज वेटलिफ्टर कांगड़ा में दिखाएंगी दम
Thu, 10 Sep 2026 07:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:00 AM IST
सार
लीग में देश की नामी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी ताकत का लोहा मनवा चुकी महिला भारोत्तोलकों के उतरने की उम्मीद है। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू समेत कई दिग्गज खिलाड़ी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी।
विज्ञापन
मीराबाई चानू।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर देश की महिला भारोत्तोलन प्रतिभाओं के दमखम की गवाह बनेगी। जनवरी 2027 में कांगड़ा के इंदौरा में महिला राष्ट्रीय लीग का आयोजन होने जा रहा है। इस लीग में देश की नामी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी ताकत का लोहा मनवा चुकी महिला भारोत्तोलकों के उतरने की उम्मीद है। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू समेत कई दिग्गज खिलाड़ी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी।
विज्ञापन
पहले भी आयोजित हो चुकी इस लीग की मेजबानी इस बार कांगड़ा को मिली है। इससे प्रदेश के खेल प्रेमियों को राष्ट्रीय स्तर के रोमांचक मुकाबले देखने का मौका मिलेगा। महिला राष्ट्रीय लीग में देश के अलग-अलग हिस्सों से शीर्ष महिला भारोत्तोलक हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों में मीराबाई चानू के अलावा पूनम यादव, हरजिंदर कौर, रेणुबाला चानू और मोनिका देवी जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के नाम भी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
हालांकि खिलाड़ियों की अंतिम सूची आयोजन के नजदीक तय होगी। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से प्रतियोगिता का स्तर और रोमांच दोनों बढ़ने की उम्मीद है। इंदौरा में राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के आयोजन से हिमाचल के उभरते भारोत्तोलकों को भी बड़ा मंच मिलेगा।
विज्ञापन
खासकर प्रदेश की युवा महिला खिलाड़ियों को देश की शीर्ष खिलाड़ियों को करीब से देखने और उनके खेल से सीखने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खेल विशेषज्ञों और चयनकर्ताओं की भी नजर रहेगी।
भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि महिला राष्ट्रीय लीग का इंदौरा में आयोजन हिमाचल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह प्रतियोगिता पहले भी आयोजित हो चुकी है और इस बार कांगड़ा को इसकी मेजबानी मिली है। लीग में देश की प्रमुख महिला भारोत्तोलकों को शामिल करने का प्रयास रहेगा।