{"_id":"6a09cdac2c6778167601750d","slug":"shimla-athletes-dominate-state-level-karate-competition-shimla-news-c-19-sml1002-723125-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में \nशिमला के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शिमला के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दूसरे दिन जीते 5 गोल्ड और 3 सिल्वर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कराटे स्टेट चैंपियनशिप में शिमला जिला ने अपना दबदबा कायम किया है। शिमला के खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन 5 गोल्ड, 3 सिल्वर समेत आठ मेडल खिलाड़ियों ने जीते।
टीम के कोच अजय कुमार ने बताया कि कराटे की दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कांगड़ा जिला के बैजनाथ में रविवार को हुई है। इसमें प्रदेशभर के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में दूसरे दिन कार्तिक शर्मा, परीक्षित ठाकुर, रक्षिता ठाकुर, वैष्णवी कुठियाला और दिव्यांशी ने गोल्ड मेडल जीते। इसके अलावा आदविका, मितांश और भव्या ने सिल्वर मेडल जीते। उन्होंने बताया कि शिमला जिला ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 22 मेडल जीते हैं। कराटे कोच अजय कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।