{"_id":"6a6c6fd0fdbae640dd0ad3d7","slug":"shimla-fir-gopi-jacks-woman-constable-offensive-remarks-case-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News : महिला कांस्टेबल पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गायक गोपी जैक्स के खिलाफ FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News : महिला कांस्टेबल पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गायक गोपी जैक्स के खिलाफ FIR दर्ज
Fri, 31 Jul 2026 03:20 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 03:20 PM IST
सार
शिमला में महिला कांस्टेबल की शिकायत पर गोपी जैक्स के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार प्रेस वार्ता के दौरान सार्वजनिक रूप से अपमानजनक टिप्पणियां की गईं और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला पुलिस शिमला ने महिला कांस्टेबल के संबंध में कथित आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में गोपी जैक्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, महिला कांस्टेबल दीपिका ठाकुर की शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना, बीसीएस में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक प्रेस वार्ता के दौरान गोपी जैक्स ने महिला कांस्टेबल के संबंध में सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां कीं। आरोप है कि उन्होंने महिला कर्मी की शारीरिक बनावट को लेकर भी टिप्पणी की, जिससे उनकी गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि प्रेस वार्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ, जिससे उन्हें मानसिक पीड़ा, सार्वजनिक अपमान और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। उनका कहना है कि सार्वजनिक मंच पर की गई टिप्पणियों से एक महिला कर्मचारी की व्यक्तिगत गरिमा प्रभावित हुई है। वहीं, एक पुलिस अधिकारी का नाम भी इसमें शामिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला पुलिस ने बताया कि शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विधिसम्मत जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
महिला कांस्टेबल का आरोप: मानसिक उत्पीड़न से डिप्रेशन में हूं, आत्महत्या जैसे विचार आ रहे
बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन्स' से जुड़ी दो महिला कलाकारों और महिला कांस्टेबल दीपिका ठाकुर व कृतिका ने कार्यस्थल पर मानसिक उत्पीड़न, मानहानि, अवैध निगरानी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए महिला थाना शिमला में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपन अस्पताल में उपचार के दौरान दीपिका ठाकुर ने आरोप लगाया कि एक हालिया प्रेस वार्ता के बाद वह गंभीर मानसिक तनाव में हैं। उनका कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम का उनकी मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है और उन्हें आत्महत्या जैसे विचार भी आ रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। शिकायत में दोनों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मानसिक उत्पीड़न किया गया, उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हुआ और उनकी अवैध निगरानी की गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में जांच जारी है।