{"_id":"6b090eb3d26681291d0ec667","slug":"shimla-flying-festival-2026-junga-paragliding-adventure-tourism-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिमला: जुन्गा के आसमान में शुरू हुआ रोमांच का सफर, फ्लाइंग फेस्टिवल में 60 से ज्यादा पर्यटकों ने भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: जुन्गा के आसमान में शुरू हुआ रोमांच का सफर, फ्लाइंग फेस्टिवल में 60 से ज्यादा पर्यटकों ने भरी उड़ान
Fri, 27 Nov 2026 10:31 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, जुन्गा (शिमला)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जुन्गा (शिमला)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:31 AM IST
सार
शिमला के नजदीक ऐतिहासिक कस्बे जुन्गा में चार दिवसीय शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2026 का आगाज हो गया है।
विज्ञापन
शिमला जिले के जुन्गा में चार दिवसीय फ्लाइंग फेस्टिवल में उड़ान भरते पैराग्लाइडर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
राजधानी शिमला से सटे ऐतिहासिक कस्बे जुन्गा के आसमान में वीरवार को रोमांच की उड़ान शुरू हो गई। यहां चार दिवसीय शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2026 का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फेस्टिवल के पहले दिन 60 से अधिक पर्यटकों और बच्चों ने टेंडम फ्लाइट के माध्यम से आसमान में उड़ान भरकर पैराग्लाइडिंग के रोमांच का अनुभव किया। इस आयोजन के जरिये जुन्गा को एडवेंचर टूरिज्म के नए गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
जुन्गा को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर मिलेगी पहचान
नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन के साथ एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। जुन्गा में शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का आयोजन इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि द ग्लाइडिंग के महाप्रबंधक अरुण रावत जुन्गा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और इसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जुन्गा पर्यटन के नए और आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरेगा। शिमला, कुफरी और चायल आने वाले पर्यटक भी जुन्गा की ओर आकर्षित होंगे। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ शिमला में पर्यटकों के बढ़ते दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।

युवाओं को खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर
नरेश चौहान ने प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के अभियान पर भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं से खेलकूद, सामाजिक सेवा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से सामूहिक सहयोग देने की अपील की।

स्थानीय पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
द ग्लाइडिंग के महाप्रबंधक अरुण रावत ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2026 का आयोजन द ग्लाइडिंग और प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य जुन्गा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है। प्रयास किया जा रहा है कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यहां पैराग्लाइडिंग का रोमांच लेने के साथ जुन्गा की ऐतिहासिक धरोहरों, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू हों। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे।

25 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने भी लिया हिस्सा
फेस्टिवल के पहले दिन चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के करीब 25 बच्चों की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अनाथ आश्रमों से आए इन बच्चों ने उत्साह के साथ फेस्टिवल में भाग लिया और पैराग्लाइडिंग सहित अन्य गतिविधियों का आनंद उठाया। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी जगदीश शर्मा, नशा मुक्ति केंद्र से संजय भारद्वाज, होमस्टे एसोसिएशन के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।