सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News Accused arrested with 1.115 kg of hashish in Deha

Shimla News: देहा में 1.115 किलोग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Feb 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

जिला शिमला में पुलिस ने 1.115 किलोग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्जकर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Shimla News Accused arrested with 1.115 kg of hashish in Deha
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

जिला शिमला के देहा में पुलिस ने चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.115 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार 12 फरवरी की शाम गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल टीम ने नैना कैंची बलग रोड के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति राजेश कुमार निवासी राजगढ़, जिला सिरमौर को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास मौजूद बैग से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
Trending Videos


आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने केस दर्जकर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस अवैध व्यापार के सभी संभावित संपर्कों का बारीकी से पता लगा रही है ताकि इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed