सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News Rampur Police Constable Saves Woman from Drowning in Sutlej River, Giving Her a New Lease on Life

Shimla News: रामपुर पुलिस के जवान ने महिला को सतलुज नदी में डूबने से बचाकर दिया नया जीवन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 01 Apr 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

रामपुर थाना पुलिस के जवान ने सतलुज में कूदी महिला को बाहर निकाल लिया। छलांग लगाने वाली 44 वर्षीय महिला कुल्लू के निरमंड की है। 

Shimla News Rampur Police Constable Saves Woman from Drowning in Sutlej River, Giving Her a New Lease on Life
पुलिस जवान महिला को को बचाकर ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

रामपुर थाना पुलिस के जवान ने सतलुज में कूदी महिला को बचा कर नया जीवन दान दिया है। महिला ने पुलिस के सामने ही नदी में छलांग लगा दी थी। मंगलवार को थाना रामपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला बजीर बावड़ी पुल से सतलुज नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीम सहित तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस टीम के पहुंचने के साथ ही उक्त महिला ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने बिना समय गंवाए बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। पुलिस टीम के एक पुलिस कर्मी आरक्षी सतपाल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए स्वयं सतलुज नदी में छलांग लगाई और महिला को  बाहर निकाल लिया, जबकि अन्य कर्मियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। छलांग लगाने वाली 44 वर्षीय महिला कुल्लू के निरमंड की है। महिला को तत्काल खनेरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। महिला को परिजनों को सौंप दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed