फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla ridge maidan taxi drivers fight seven arrested

हिमाचल प्रदेश: राजधानी शिमला के रिज मैदान में सवारी को लेकर टैक्सी चालकों में मारपीट, सात गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 03:47 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 11 Sep 2026 03:47 PM IST
सार

शिमला के रिज मैदान में शुक्रवार को सवारी को लेकर टैक्सी चालकों के दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की निवारक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
shimla ridge maidan taxi drivers fight seven arrested
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला के रिज मैदान में शुक्रवार को सवारी को लेकर टैक्सी चालकों के दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पुलिस थाना सदर शिमला की टीम ने घटना में संलिप्त सभी सात व्यक्तियों को हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की निवारक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष टैक्सी चालक हैं और सवारी को लेकर उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते शुक्रवार को रिज मैदान में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन

घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने घटना में शामिल सभी सात व्यक्तियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गतिविधियों से कानून-व्यवस्था और लोक शांति भंग होने की संभावना को देखते हुए निवारक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में प्रारंभिक जांच पूरी कर ली गई है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed