फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Heavy rain in Shimla and Dharamshala; 60 roads blocked across the state; know forecast

हिमाचल माैसम: शिमला और धर्मशाला में झमाझम बारिश, प्रदेश में 60 सड़कें ठप, राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल

Fri, 11 Sep 2026 06:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 06:48 PM IST
सार

 शिमला में शुक्रवार शाम झमाझम बारिश दर्ज की गई। वहीं धर्मशाला में दोपहर बाद करीब ढाई घंटे भारी बारिश हुई।  कुल्लू में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rain in Shimla and Dharamshala; 60 roads blocked across the state; know forecast
धुंध के आगोश में पहाड़ों की रानी शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे झमाझम बारिश दर्ज की गई। इससे माैसम में ठंडक आ गई है। वहीं जिला कांगड़ा में शुक्रवार को सुबह मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही। वहीं धर्मशाला में दोपहर बाद करीब ढाई घंटे भारी बारिश हुई। सकोह में मलबा सड़क पर आ गया, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। कुल्लू में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। रघुपुर घाटी में हुई जोरदार बारिश से खनेरनाला में बाढ़ आने से खनाग-शुश मार्ग करीब दो घंटे तक बंद रहा। ऊना में लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, दोपहर बाद हल्के बादल छाए।

विज्ञापन

प्रदेश में 60 सड़कें बाधित
प्रदेश में मानसून में हुई बारिश से जगह-जगह भूस्खलन से अभी भी 60 सड़कें बाधित हैं। कुल्लू व कांगड़ा जिले में सबसे अधिक सड़कें बंद हैं। बीते 24 घंटों के दाैरान धर्मशाला में 8.2, पंडोह6.2, एएमएस कांगड़ा 5.8, नंगल बांध 5.2, ओलिंडा में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून सीजन में अब तक 296 लोगों की गई जान
इस मानसून सीजन में 30 जून से 11 सितंबर तक प्रदेश में आपदा की वजह से 296 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 520 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 177 की सड़क हादसों में माैत हुई। इसके अतिरिक्त इस अवधि के दाैरान 40 पक्के और 89 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 499 कच्चे-पक्के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। इसके अलावा 17 दुकानों व 470 गोशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में इस मानसून में नुकसान का आंकड़ा 1,66,196.72 लाख रुपये पहुंच गया है।

विज्ञापन

राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 से 16 सितंबर के बीच राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 

अधिकतम तापमान
ऊना 35.5
मंडी 34.6
बिलासपुर 33.0
कांगड़ा 31.4
नाहन 30.4
सोलन 29.5
धर्मशाला 28.0
मनाली 27.2
शिमला 23.9

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed