सब्सक्राइब करें

Live

Himachal Nikay Chunav Result: तीन नगर निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को हराया, जिला परिषद के नतीजे भी देखें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 01 Jun 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Himachal Nagar Nigam Election Result Live Updates: हिमाचल प्रदेश में चार निगर निगम सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला के चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मंडी, सोलन और धर्मशाला नगर निगम में भाजपा ने जीत हासिल की है। पालमपुर नगम पर एक बार फिर से कांग्रेस ने कब्जा किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Pradesh Municipal Election Result 2026 Live Vote Counting Ward Wise Winners Dharamshala Solan Mandi
नगर निगम चुनावी नतीजों में भाजपा की जीत - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:00 PM, 01-Jun-2026

सिरमौर जिला परिषद चुनाव: नौहराधार से हंसराज और शिलाई से इंदु की बड़ी जीत, देखें सभी वार्डों के चुनावी नतीजे

सिरमौर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के तहत जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के नतीजे पूरी तरह साफ हो गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जारी अंतिम परिणाम सूची के अनुसार, जिले के विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो गया है। कहीं मुकाबला बेहद कड़ा रहा, तो कहीं उम्मीदवारों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से धूल चटाई।

नौहराधार में हंसराज की एकतरफा आंधी, शिलाई से इंदु विजयी
वार्ड नंबर 01 (नौहरा): इस वार्ड में हंसराज की एकतरफा आंधी देखने को मिली। वह 9,101 वोट पाकर विजेता बने। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम किशन को भारी मतों के अंतर से शिकस्त दी, जिन्हें केवल 4,229 मत मिले। इसके अलावा मोहन लाल को 2,524 और नीरज कुमार को 1,777 मत प्राप्त हुए। यहां कुल डाले गए 18,004 वोटों में से 17,631 मत वैध पाए गए, 263 मत अस्वीकृत हुए और 110 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

वार्ड नंबर 04 (शिलाई) में इंदु ने बाजी मारते हुए चन्द्रकला को मात दी। विजेता इंदु को 10,127 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी चन्द्रकला को 9,353 मतों से संतोष करना पड़ा। इस वार्ड में कुल 20,090 वोट पड़े, जिसमें से 19,480 मत वैध रहे, 446 खारिज हुए और 164 नोटा के खाते में गए।

वार्ड नंबर 03 (रास्त) में इस वार्ड में महिलाओं के बीच जोरदार सियासी जंग देखने को मिली। यहां सुनीता देवी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी तारा देवी को 2,411 मतों से पराजित किया। सुनीता देवी को 11,723 मत और तारा देवी को 9,312 मत मिले। वार्ड में कुल मतदान 21,676 रहा, जिसमें से 459 मत अवैध पाए गए और 182 वोट नोटा को मिले।

वार्ड नंबर 13 (ददाहू) में कुब्जा पवेलियन ददाहू में हुई मतगणना के अनुसार, इस त्रिकोणीय मुकाबले में शिवानी ने बाजी मारी। शिवानी ने 9,874 मत हासिल कर कमलेश कुमारी (8,265 मत) को पछाड़ दिया। तीसरे स्थान पर रहीं उमा रानी को 1,407 मत मिले। यहां कुल पड़े 20,292 वोटों में से 19,546 मत वैध पाए गए, 503 वोट रद्द हुए और 243 वोट नोटा के खाते में दर्ज किए गए।

वार्ड नंबर 12 (त्रिलोकपुर) में प्रोमिला देवी ने 10,218 मत लेकर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अराधना (9,128 मत) पर बढ़त बनाई। यहां कुल 19,346 वैध मत पड़े, 596 खारिज हुए और 435 नोटा को मिले। वार्ड नंबर 11 (बनकला) में इस वार्ड में अंकिता शर्मा और भारती देवी के बीच कांटे की टक्कर रही। अंकिता शर्मा को 8,622 मत और भारती देवी को 8,361 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहीं नीलिमा थापा को 609 वोट प्राप्त हुए।

वार्ड नंबर 14 (सराहां) में बलदेव सिंह ने 7,078 मत लेकर बढ़त हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी अजय शर्मा को 6,302 मत, सूर्यकान्त को 3,905 मत, सुरेंद्र मोहन को 492 मत और सतिन्दर को 460 मत मिले। वार्ड नंबर 15 (लाना भल्टा) में लेख राज 6,286 मत लेकर सबसे आगे रहे, जबकि अंकित चावला को 5,532 मत और राज कुमार को 2,789 मत हासिल हुए।

वार्ड नंबर 16 (करगाणु) में विकास खंड राजगढ़ के इस वार्ड में रीतू बाला ने उमा कुमारी को नजदीकी मुकाबले में पीछे छोड़ दिया। रीतू बाला को 8,406 मत और उमा कुमारी को 8,040 मत मिले। वार्ड नंबर 17 (नेरी कोटली) में राजगढ़ खंड के ही इस वार्ड में सरोज बाला को 4,904 मत, नीरज लता को 4,444 मत और सुनीता जाल्टा को 3,914 मत प्राप्त हुए।

वार्ड नंबर 02 (दाना घाटों) में संगड़ाह खंड के इस वार्ड में अंकिता ठाकुर ने 10,939 मत लेकर अपनी प्रतिद्वंद्वी राधा देवी (7,717 मत) पर बड़ी बढ़त बनाई।

वार्ड नंबर 10 (धौलाकुआं) में ददाहू विकास खंड में हुई मतगणना के अनुसार, सीमा देवी ने 2,853 मतों के साथ सबसे अधिक वोट बटोरे। वहीं भगवान दास को 1,832 मत, रमणीक सिंह को 1,689 मत और योगेश कुमार को 152 मत मिले।
 
वार्ड विजेता / अग्रणी मत निकटतम प्रतिद्वंद्वी मत जीत का अंतर
01 - नौहरा हंसराज 9,101 राम किशन 4,229 4,872
02 - दाना घाटों अंकिता ठाकुर 10,939 राधा देवी 7,717 3,222
03 - रास्त सुनीता देवी 11,723 तारा देवी 9,312 2,411
04 - शिलाई इंदु 10,127 चन्द्रकला 9,353 774
11 - बनकला अंकिता शर्मा 8,622 भारती देवी 8,361 261
12 - त्रिलोकपुर प्रोमिला देवी 10,218 अराधना 9,128 1,090
13 - ददाहू शिवानी 9,874 कमलेश कुमारी 8,265 1,609
14 - सराहां बलदेव सिंह 7,078 अजय शर्मा 6,302 776
15 - लाना भल्टा लेख राज 6,286 अंकित चावला 5,532 754
16 - करगाणु रीतू बाला 8,406 उमा कुमारी 8,040 366

 
11:07 AM, 01-Jun-2026

शोघी से कमलेश, जुन्गा से सीमा सेन जीतीं

जिला शिमला में पंचायत समिति सदस्यों के चुनावी नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए हैं। शिमला शहर से सटे पंचायत समिति वार्ड शोघी में कमलेश, जुन्गा से सीमा सेन, मल्याणा से कुलदीप वर्मा, बढ़ई से विक्रम ठाकुर और मशोबरा से निरम सिंह चुनाव जीत गए हैं। जिला शिमला में पंचायत समिति सदस्यों (बीडीसी) के सभी 211 पदों के चुनाव परिणाम रविवार देर रात घोषित हो गए हैं। इन पदों के लिए कुल 759 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ मतगणना का दौर देर रात 12:00 बजे तक चला। शिमला शहर से सटे विकास खंड मशोबरा में सुबह 11:40 बजे से चुनाव रूझान आना शुरू हो गए थे। सबसे पहले मशोबरा वार्ड का चुनाव नतीजा सामने आया। यहां निरम सिंह ने जीत हासिल की। इसके बाद गुम्मा से गोपाल सिंह वर्मा को विजेता घोषित किया गया। मतगणना केंद्र के बाद जैसे जैसे चुनाव परिणाम घोषित होते गए, समर्थक अपने प्रत्याशियों को फूल मालाएं पहनाकर जश्न में डूबते गए। दोपहर 1:00 बजे के बाद तेजी से नतीजे आने शुरू हो गए। देर रात 10:00 बजे तक 170 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव नतीजे घोषित किए गए।  मशोबरा की नालदेहरा और भौंट और कोटला पंचायत समिति के नतीजे देर रात करीब 11:00 बजे घोषित हुए। 
 
Trending Videos
11:01 AM, 01-Jun-2026

शिमला जिले में कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंध, पिछली बार जीतीं थी मात्र 4 सीटें 

शिमला जिले में तीन मंत्री और चार विधायकों वाली कांग्रेस इस बार शिमला में कमजोर पड़ती नजर आ रही है। रविवार देर रात तक घोषित किए गए 18 वार्डों के चुनावी नतीजों में कांग्रेस को भाजपा से कड़ी टक्कर मिली है। जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने के लिए कांग्रेस को अब अन्य विजेता प्रत्याशियों का सहारा लेना पड़ सकता है। साल 2021 में हुए जिला परिषद के पिछले चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर 24 में से 13 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने में सफल रही थी। इसके बाद कुछेक अन्य सदस्यों का भी कांग्रेस को समर्थन मिला था। वहीं, भाजपा महज चार सीटों पर सिमट गई थी। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। 

जिला कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां कुल आठ विधानसभा क्षेत्रों में से सात पर कांग्रेस का कब्जा है। इसके बावजूद देर रात तक आए चुनावी नतीजों में भाजपा 7 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही है। पार्टी बहुमत से अभी भले ही दूर है, लेकिन पिछले चुनाव में हुए प्रदर्शन में सुधार किया है।  बाकी बचे सात वार्डों में यदि भाजपा कुछ और सीटें जीतती है तो यहां कांग्रेस को सत्ता हासिल करने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। भाजपा ने ठियोग, कसुम्पटी, रामपुर, छौहारा विकास खंड की कई हॉट सीटों पर जीत हासिल 
की है। 

अनीता शर्मा ने इस बार बजाया जीत का डंका
टुटू विकास खंड के तहत आने वाले जिला परिषद वार्ड हलोग धामी वार्ड से अनीता शर्मा ने जीत हासिल की है। अनीता पिछले चुनाव में प्रभा शर्मा से हार गई थी। इस बार अनिता ने 7364 मत हासिल कर भाजपा की कमलेश शर्मा को 1129 मतों से हराया। कमलेश शर्मा को 6235 मत हासिल हुए। 

सात वार्डों में मतगणना जारी इन्हीं से तय होगी सरदारी
जिला परिषद के 25 में से 18 वार्डों की मतगणना देर रात 1:00 बजे पूरी कर ली गई है। अभी सात वार्डों में मतगणना बाकी है। जिला परिषद के बल्देयां वार्ड में देर रात 1:30 बजे तक मतगणना पूरी नहीं हुई है। इसी तरह खटनोल, बगलती, चंदलोग नेरूवा, गोरली मड़ावग, घोड़ना और चड़ोली वार्ड में भी मतगणना जारी है। इनके नतीजे तय करेंगे कि जिला परिषद की सत्ता किस पार्टी के हाथ लगने वाली है।


जिला परिषद (जिप) वार्ड विजेता 
 
क्र.सं. वार्ड नाम विजेता का नाम दल
1 चमियाना खुश विक्रमसेन भाजपा
2 बढ़ई प्रियंका तनवर अन्य
3 हलोग-धामी अनिता शर्मा अन्य
4 त्यावल-ज्यूरी अनुराधा कांग्रेस
5 झाकड़ी ममता भाजपा
6 नरैण रॉनी भाजपा बागी
7 सीमा रंटाड़ी सुरेंद्र रेटका कांग्रेस
8 क्वार मंजीत सिंह भाजपा
9 खशधार धमेंद्र भाजपा
10 भलूण कल्पना भाजपा
11 टिक्कर भरत कलांटा कांग्रेस
12 सरस्वती नगर नेहा मेहता कांग्रेस
13 बढ़ाल मीनाक्षी कांग्रेस
14 कलबोग रेखा चौहान कांग्रेस
15 क्यार आशा कंवर कांग्रेस
16 टियाली नेहा जगटा भाजपा
17 कुमारसैन तारादेवी भाजपा
18 भुट्टी संदीप अन्य
10:51 AM, 01-Jun-2026

जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, अन्यों के हाथ में चाबी

जिला परिषद चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों पार्टियों में अगर मुकाबला बराबरी का रहता है तो अन्यों के हाथ में सत्ता की चाबी रहेगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस से ऐसे कई उम्मीदवार हैं जिन्होंने पार्टी का समर्थन नहीं मिलने पर चुनावी ताल ठोंक दी थी। देर रात 12:30 बजे तक 25 में से 18 वार्डों के परिणाम आ चुके थे। इसमें कांग्रेस और भाजपा 7-7 सीटों के साथ बराबरी पर थी जबकि 4 सीटों पर अन्यों ने जीत का परचम लहराया। 

रविवार को जिला परिषद की सबसे पहली सीट कवार से चुनावी नतीजे आए जिसमें की भाजपा समर्थित मंजीत सिंह ने जीत दर्ज की। इस तरह से भाजपा ने जीत के साथ खाता खोला और एक सीट की बढ़त हासिल की। इसके बाद ब्लॉक ठियोग के क्यार वार्ड का परिणाम आया जिसमें कांग्रेस समर्थित आशा कंवर ने जीत का परचम लहराया। इस तरह से दोनों ही पार्टियां एक-एक सीट के साथ बराबरी पर पहुंच गई। ब्लॉक रामपुर में भाजपा की अनुराधा और झाकडृी से भाजपा की ममता विजेता बनीं हैं जबकि नरैण वार्ड से रॉनी (अन्य) विजेता बने हैं हालांकि रॉनी भाजपा के बागी हैं। ब्लॉक छौहारा में भाजपा का पलड़ा भारी है। यहां सीमा रंटाडी से कांग्रेस के सुरेंद्र रेटका विजयी हुए। सुरेंद्र पिछले बार जिला परिषद के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और उन्होंने लगातार तीन बार जिला परिषद का चुनाव जीता है। वह जिला परिषद अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। 



क्वार सीट से भाजपा समर्थित मंजीत और धमेंद्र ने जीत दर्ज की है। ब्लॉक रोहडू़ में भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-एक सीट पर विजयी रहीं है। यहां पर भलूण से भाजपा की कल्पना और टिक्कर से कांग्रेस समर्थित भरत सिंह कलांटा विजेता रहे। देर रात तक कांग्रेस सात और और भाजपा 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन रात एक बजे चमियाना सीट से भाजपा समर्थित खुश विक्रम सेन की जीत के साथ भाजपा ने बराबरी हासिल कर ली है। हालांकि बाकी सात सीटों के परिणाम आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा कि किसके हाथ सत्ता की चाबी होगी।

खुश विक्रम सेन की प्रचंड जीत, आधी रात को जश्न
राजधानी शिमला से सटे जिला परिषद चमियाना वार्ड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार खुश विक्रम सेन ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भूपेंद्र कंवर को करारी शिकस्त देकर बड़ी राजनीतिक जीत दर्ज की है। इस सीट पर हुए मुकाबले में खुशविक्रम सेन ने कांग्रेस उम्मीदवार को सीधे तौर पर 9981 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया, जबकि कांग्रेस खेमे में मायूसी छा गई। खुश विक्रम सेन को 13752 वोट मिले जबकि भूपेंद्र कंवर को सिर्फ 3771 वोट हासिल हुए।

जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस का दबदबा
ब्लॉक जुब्बल और जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। यह कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर का विस क्षेत्र है। ब्लॉक जुब्बल की सरस्वती नगर सीट में कांग्रेस समर्थित नेहा ने जीतीं। वहीं ब्लॉक जुब्बल कोटखाई की बढ़ाल से कांग्रेस समर्थित मीनाक्षी ने जीत का परचम लहराया है। ब्लॉक कोटखाई की कलबोग सीट से कांग्रेस समर्थित रेखा चौहान विजेता बनीं हैं। इस तरह से कांग्रेस ने यहां पर सभी सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की है। ठियोग ब्लॉक में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है। क्यार से कांग्रेस समर्थित आशा कंवर और टियाली से भाजपा समर्थित नेहा जगटा विजेता रहीं। ब्लॉक नारकंडा में एक सीट भाजपा के नाम रही जबकि दूसरी सीट अन्य ने जीती। कुमारसैन सीट से भाजपा समर्थित तारादेवी और भुट़्टी से संदीप (अन्य) विजेता रहे।
10:44 AM, 01-Jun-2026

जिला कुल्लू के जिला परिषद के नतीजे

जिला कुल्लू में 14 जिला परिषद में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा रहा है। जिला में भाजपा ने आठ वार्डों पर जीत दर्ज की है,जबकि कांग्रेस ने पांच और एक निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने रिकॉर्ड 8,000 से अधिक मतों से जिला परिषद का चुनाव जीता है। कई वार्डों में सोमवार सुबह  तक मत गणना होती रही। धाउगी वार्ड में उलट फेर हुआ है। यहां पहले आजाद प्रत्याशी ओम प्रकाश ठाकुर 11 वोटों से जीत गए थे,लेकिन बाद में रिकॉउंटिंग करने पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी गिरधारी लाल 17 वोटों से विजेता घोषित किए गए। इस पर ओम प्रकाश ठाकुर ने धांधली का आरोप लगाया है और फिर से रिकाउंटिंग करने की मांग उठाई है। जिला के चारों विधानसभा की बात करें तो एक बार फिर से नगर निकाय चुनाव के बाद भाजपा व कांग्रेस के विधायक जिला परिषद के चुनाव में भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं।
10:42 AM, 01-Jun-2026

जिला परिषद हमीरपुर के ओवरऑल 19 वार्ड के नतीजे

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र
जिला परिषद के वार्ड नंबर एक बीड़ बगहेड़ा
विजता प्रत्याशी: भाजपा समर्थित प्रत्याशी तृप्ता 7542 मत।
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पूजा रानी 5452  
मार्जिन: 2090

जिला परिषद वार्ड नंबर दो पनोह
विजता प्रत्याशी: भाजपा समर्थित प्रत्याशी आशा ठाकुर 4716 मत।  उपविजता:कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बिंदु राजपूत  2584 मत।
 निर्दलीय: भाजपा  बागी वीना कपिल 1131 मत
निर्दलीय: अनीता कुमारी  1673 मत मार्जिन:2132

वार्ड नंबर तीन दरोगण पति कोट
वार्ड नंबर चार ऊहल
विजेता: मनजीत सिंह 4907 मत (भाजपा समर्थित)
उप विजेता: कांग्रेस समर्थित रतन  चंद 3960 मत
निर्दलीय: नरेश 1689
मार्जिन:947

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर
जिला परिषद वार्ड नंबर पांच, जंगल रोपा
विजेता: सोनी कुमार कुमार शर्मा, 6417 मत
उपविजेता: नरेश कुमार दर्जी, 3725 मत
भाजपा बागी अनिल कुमार को 2427 मत,
निर्दलीय अवनीश 421
निर्दलीय गुलशन 303
निर्दलीय सुमित 262
मार्जिन :2692

जिला परिषद वार्ड नंबर 6, ताल
विजेता: सुरेश सोनी, भाजपा समर्थित 6487 मत
उपविजेता: सुनील कुमार 5087 मत, कांग्रेस विचारधारा से
निर्दलीय :सुनील कुमार रनौत
मार्जिन :1400

जिला परिषद वार्ड चमनेड 7
विजेता: रोहित शर्मा उर्फ हैप्पी पहलवान, भाजपा समर्थित 5274
उपविजेता: सुरेश कुमार, सीटू नेता 3102 मत
निर्दलीय: नीरज ठाकुर 1894 मत, कांग्रेस विचार धारा से।
निर्दलीय:दुनी चंद 588
मार्जिन:2172

जिला परिषद वार्ड 8 बधाणी
विजेता : रजनी देवी 6007 मत भाजपा समर्थित
उपविजेता : अंजू कुमारी (अंजना) 4313 कांग्रेस समर्थित
मार्जिन : 1694

जिला परिषद वार्ड 9 धमरोल
विजेता : अनिता शर्मा 7334 भाजपा समर्थित
उपविजेता : रतना देवी 5590 कांग्रेस समर्थित
राजकुमारी : 1693 निर्दलीय (कांग्रेस बागी)
मार्जिन : 1744

जिला परिषद वार्ड 10 जाहू
विजेता: पवन कुमार 5404 मत निर्दलीय
उपविजेता: जीवन दत्त 3063 मत कांग्रेस समर्थित
अजय कुमार : 2547 मत भाजपा समर्थित
निर्दलीय विश्वनाथ :  2004
निर्दलीय संजीव कुमार 812
निर्दलीय सुनील कुमार 718
मार्जिन 2341

जिला परिषद वार्ड 11 महल
विजेता: अनिता देवी 5496 मत निर्दलीय। (भाजपा विचारधारा)
उपविजेता: संतोष कुमारी 4907 कांग्रेस समर्थित
मधुवाला : 3587 निर्दलीय
मार्जिन : 589
नोट: भाजपा समर्थित अंजना का यहां पर्चा रद्द हो गया था)


विधानसभा क्षेत्र बड़सर  वार्ड नंबर 12 करेर
विजेता गुरदीप सिंह 8185 (भाजपा समर्थित)
उपविजेता सुरजीत  6159 मत  ( कांग्रेस समर्थित)
मार्जिन : 2026

विधानसभा क्षेत्र बड़सर वार्ड नंबर 13 बिझड़ी
विजेता विकास कुमार 6399 (भाजपा समर्थित)
उपविजेता संदीप सिंह 5079 (कांग्रेस समर्थित)
परमजीत शर्मा 4535 निर्दलीय, कांग्रेस बागी
मार्जिन:1320

विधानसभा क्षेत्र बड़सर वार्ड नंबर 14 झंझियानी
विजेता रामेश्वर दत्त 7530 (भाजपा समर्थित)
उपविजेता विपन कुमार 7163 (कांग्रेस समर्थित)
मार्जिन:367

विधानसभा क्षेत्र बड़सर वार्ड नंबर 15 दांदड़ू
विजेता रेणुबाला 4730 (भाजपा समर्थित)
उपविजेता रजनी पीला 4106( निर्दलीय) भाजपा बागी।
नीना देवी 3276  ( कांग्रेस समर्थित)
मार्जिन:624

नादौन विधानसभा क्षेत्र
जिला परिषद वार्ड 16 लहड़ा
विजेता: भाजपा समर्थित प्रत्याशी रंजना कुमारी 7881 मत।
उपविजेता: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अंजना कुमारी  5888 मत।
मार्जिन: 1193 मत


जिला परिषद वार्ड नंबर 17 मालग से विजेता:भाजपा समर्थित प्रत्याशी वंदना कुमारी 8500 मत।
उप विजेता: कांग्रेस समर्थित कंचन कुमारी 7536 मत
मार्जिन:964 मत

जिला परिषद वार्ड नंबर 18 अमलैहड़ विजेता:कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रविंद्र कुमार 9927 मत।
उप विजेता: भाजपा समर्थित प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह 8337
मार्जिन: 1090 मत

जिला परिषद के वार्ड नंबर 19 सपड़ोह
विजेता: भाजपा समर्थित नीलम
8977 मत।
उप विजेता कांग्रेस समर्थित सीमा देवी  8554 मत  
मार्जिन महज 423
विज्ञापन
विज्ञापन
10:23 AM, 01-Jun-2026

19 वर्ष की उम्र में किताबों के साथ संभालेंगे सियासत

पति जिला पार्षद पत्नी बनीं प्रधान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश के पंचायत समिति (बीडीसी) चुनाव में इस बार युवाओं ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। राज्य के तीन अलग-अलग जिलों में 19 वर्ष की आयु के दो युवतियों और एक युवक प्रत्याशी पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए हैं। तीनों विद्यार्थी हैं। जिला परिषद लाहौल-स्पीति के अंतर्गत पंचायत समिति स्पीति के वार्ड नंबर-3 हल से टशी पलमो (19 वर्ष) ने जीत हासिल की है।

वहीं जिला परिषद सिरमौर की पंचायत समिति कमरऊ के तिलोरधार क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 शमाह पमता से वंश (19 वर्ष) पंचायत समिति सदस्य चुने गए हैं। इसके अलावा जिला परिषद सोलन की पंचायत समिति धर्मपुर के वार्ड नंबर-10 नारायणी से लक्ष्मी (19 वर्ष) ने विजय हासिल की है। 

तीनों युवा प्रतिनिधियों की जीत ने यह संदेश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नई पीढ़ी को नेतृत्व का अवसर मिल रहा है।  इससे पहले मंडी जिले की थरजून पंचायत से जबना महज 18 वर्ष की आयु में प्रधान चुनी गई थीं, जिन्हें देश की सबसे कम उम्र की पंचायत प्रधान बनने का गौरव प्राप्त हुआ था।

पति जिला पार्षद पत्नी बनीं प्रधान
कांगड़ा के खोली वार्ड से जिला परिषद का चुनाव विजय कुमार विजू ने 1164 मतों के अंतर से जीत लिया है। सहौड़ा पंचायत के विजय को भाजपा विधायक पवन काजल का पूरा सहयोग मिला। इससे पहले विजय की पत्नी कश्मीरा (समीरा) ने सहाैड़ा पंचायत के प्रधान पद पर जीत हासिल की है। कश्मीरा ने  पूर्व प्रधान किरण बाला को हराया था। 
10:06 AM, 01-Jun-2026

जिला परिषद चुनाव में भाजपा का रहा दबदबा, 8 में से 6 वार्ड जीते

जिला परिषद हमीरपुर के चुनावी नतीजों में भाजपा ने शुरुआती दौर में बढ़त बनाते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। देर रात तक घोषित 8 वार्डों के परिणामों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को एक सीट से संतोष करना पड़ा। एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है।

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा। यहां घोषित तीन वार्डों में से लहड़ा और सपड़ोह जिला परिषद वार्ड भाजपा की झोली में गए, जबकि अमलेहड़ वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहा। नादौन के एक अन्य वार्ड का परिणाम देर रात तक घोषित नहीं हो पाया था।
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने तीन वार्डों में जीत दर्ज की है। पनोह, बीड़ बगहेड़ा और दरोगण पति कोट वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे। वहीं सबसे चर्चित मुकाबला ऊहल जिला परिषद वार्ड में देखने को मिला, जहां भाजपा की बागी और निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी मंगलेश ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी ज्वाला ठाकुर दोनों को पीछे छोड़ दिया।

इसी वार्ड में भाजपा की एक अन्य बागी प्रत्याशी सुमन चौहान भी चुनाव मैदान में थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के करेर जिला परिषद वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत हासिल कर पार्टी की बढ़त को और मजबूत किया। देर रात तक भोरंज विधानसभा क्षेत्र के चार, बड़सर के तीन अन्य, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन और नादौन के एक जिला परिषद वार्ड के परिणाम घोषित होने शेष थे।

 
10:04 AM, 01-Jun-2026

धर्मशाला में 12 जिप सीटों पर भाजपा, 6 पर निर्दलीय और 4 पर कांग्रेस जीती

रविवार देर रात तक चले जिला परिषद सदस्यों के चुनाव परिणाम में भाजपा आगे रही। जिला परिषद के कुल 54 वार्डों में से रात 12 बजे तक 22 सीटों पर ही परिणाम सामने आए। इनमें से 12 सीटें भाजपा के खाते में गईं। जबकि कांग्रेस की झोली में चार और 6 सीटों पर निर्दलीय ने बाजी मारी है। वर्ष 2021 में हुए चुनावों में जिला कांगड़ा में भाजपा के कब्जे में जिला परिषद की 26 सीटें आई थीं, जबकि 19 सीटों पर कांग्रेस और 9 सीटों पर निर्दलीय का कब्जा रहा था। इस दौरान भाजपा जिला कांगड़ा में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने में कामयाब रही थी। रविवार को जिला कांगड़ा में देर रात तक मतों की गणना चलती रही। जिला परिषद के सभी वार्डों के चुनाव परिणाम की तस्वीर सोमवार को ही साफ हो पाएगी। वहीं दूसरी ओर बीडीसी की ज्यादातर सीटों पर आधी रात तक परिणाम घोषित हो चुके थे। इस दौरान कुछेक ब्लॉकों की सीटें ही शेष बची थीं, जिनकी मतगणना का कार्य चला हुआ था।


जिला परिषद में जीते उम्मीदवार
 
वार्ड संख्या वार्ड का नाम विजेता का नाम दल
2 भड़वार अनूप सिंह भाजपा
5 भतल्ला संदीप कुमार कांग्रेस
7 चड़ी सुरेंद्र सिंह कांग्रेस
8 कलियाड़ा सीमा कुमारी भाजपा
10 खोली विजय कुमार भाजपा
11 हलेड़कलां इशांत चौधरी कांग्रेस
12 सोकणी दा कोट सीमा कुमार भाजपा
13 ठारु विकास कुमार भाजपा
14 कवाड़ी सतीश कुमार आजाद
15 नगरी श्रेष्ठा कुमारी आजाद (भाजपा निष्कासित)
16 नछीर बंदला अर्जुन सिंह भाजप
09:43 AM, 01-Jun-2026

मंडी में भाजपा का झंडा बुलंद, 36 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज, तीन बागी भी जीते, कांग्रेस 4 सीटों पर सिमटी

मंडी जिले में एक बार फिर से भाजपा का झंडा बुलंद रहा है। इस बार फिर से मंडी जिला में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। मंडी जिला में जिला परिषद की 36 में से 25 सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है जबकि कांग्रेस के खाते में मात्र 4 सीटें ही आई हैं। पांच निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं जिनमें 3 भाजपा के बागी जबकि एक कांग्रेस की बागी शामिल है। सीपीआईएम के खाते में दो सीटें गई हैं। इन चुनावों में कुछ दिग्गज भी चुनाव हारे हैं जिनमें सबसे प्रमुख नाम मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर का है। वह कोटली वार्ड से भाजपा की प्रत्याशी से चुनाव हार गई। इसके बाद पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया भी टिहरा वार्ड से चुनाव हार गई। सराज से कांग्रेस के नेता चेत राम ठाकुर का बेटा तरूण ठाकुर भी ब्रयोगी वार्ड से चुनाव हार गया है।

ये हैं भाजपा के 25 अधिकृत विजेता प्रत्याशी
वार्ड नंबर 2 बथेरी से रोशन लाल
वार्ड नंबर 3 नेर घरवासड़ा से बिंदु बाला
वार्ड नंबर 6 नगवाईं से विद्या देवी
वार्ड नंबर 7 स्योग से धर्मपाल ठाकुर
वार्ड नंबर 8 कटौला से दीपक कुमार शर्मा
वार्ड नंबर 9 थाची से बोदी देवी
वार्ड नंबर 10 बासा से पदमा देवी
वार्ड नंबर 11 मझोठी से इंद्र देव
वार्ड नंबर 12 रोड़ से शिव चंद
वार्ड नंबर 13 ब्रयोगी से रोहित कुमार
वार्ड नंबर 14 नौण से टिक्कम सिंह
वार्ड नंबर 15 चुराग से शकुंतला देवी
वार्ड नंबर 16 लोअर करसोग से अनिता देवी
वार्ड नंबर 17 सराहन से नोमलता
वार्ड नंबर 18 सांवीधार से कमल सिंह
वार्ड नंबर 19 डैहर से रोशन लाल
वार्ड नंबर 21 खिलड़ा से अमरू राम
वार्ड नंबर 23 कोट बल्ह से प्रेम सिंह
वार्ड नंबर 25 बैहल से संजय कुमार रावत
वार्ड नंबर 27 कोट गोपालपुर से सुष्मिता शर्मा
वार्ड नंबर 30 सदयाणा से परस राम
वार्ड नंबर 31 कोटली से हेमलता
वार्ड नंबर 32 सरी से रीना देवी
वार्ड नंबर 33 नवाही से श्याम लाल
वार्ड नंबर 35 सोहर से अंजना कुमारी

कांग्रेस
वार्ड नंबर 20 सलापड़ से मोहित ठाकुर
वार्ड नंबर 26 लोअर रिवालसर से पवन कुमार
वार्ड नंबर 34 टिहरा से अनिता कुमारी
वार्ड नंबर 29 थौना से अंजनी देवी

भाजपा से बागी
वार्ड नंबर 4 डलाह से चंपा देवी
वार्ड नंबर 24 गोड़ा गागल से डिम्पल कुमार सैनी
वार्ड नंबर 28 भाम्बला से अभिलाषा ठाकुर

कांग्रेस की बागी
वार्ड नंबर 22 महादेव से किरणा कुमारी

सीपीआईएम
वार्ड नंबर 1 भडयाडा से कुशाल भारद्वाज
वार्ड नंबर 5 कुफरी से शिवानी ठाकुर

निर्दलीय
वार्ड नंबर 36 लांगणा से राखी शर्मा निर्दलीय
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed