{"_id":"6ad73b592d11f5546b071069","slug":"shrikant-sharma-says-the-congress-and-the-aam-aadmi-party-are-providing-indirect-support-to-anti-national-forc-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: श्रीकांत शर्मा बोले- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी राष्ट्रविरोधी ताकतों को दे रही हैं अप्रत्यक्ष समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: श्रीकांत शर्मा बोले- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी राष्ट्रविरोधी ताकतों को दे रही हैं अप्रत्यक्ष समर्थन
Tue, 20 Oct 2026 03:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:29 PM IST
सार
श्रीकांत शर्मा ने विजयदशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा ने विजयदशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी संविधान तथा लोकतंत्र की रक्षा का दिखावा करती हैं, लेकिन उनके राजनीतिक आचरण से राष्ट्रविरोधी ताकतों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि हाथों में संविधान की प्रति और तिरंगा लेकर घूमने वाले विपक्षी नेताओं को अपने राजनीतिक आचरण पर भी आत्ममंथन करना चाहिए।
विज्ञापन
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। सीमाओं की सुरक्षा, आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई और घुसपैठ रोकने के लिए केंद्र सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की स्थिति लगातार कमजोर हुई है और भारत की मजबूत नीतियों के कारण आतंकवाद तथा सीमा पार से संचालित अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस के विरोध पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और पारदर्शी होना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूचियों में ऐसे नाम सामने आए हैं, जिनके पते अथवा वास्तविक निवास का सत्यापन नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि फर्जी और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया का विरोध करने के बजाय विपक्ष को निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में नशा माफिया और अवैध गतिविधियों पर अपेक्षित नियंत्रण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन