{"_id":"6a533f07b64c10d52a0cde99","slug":"stf-seizes-2-kg-charas-from-manali-haridwar-volvo-bus-haryana-man-arrested-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal STF Action: मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस में 2 KG चरस के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार, जानें विस्तार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal STF Action: मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस में 2 KG चरस के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार, जानें विस्तार से
Sun, 12 Jul 2026 12:45 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:45 PM IST
सार
मंडी में स्पेशल टास्क फोर्स ने मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस में कार्रवाई करते हुए हरियाणा के एक व्यक्ति से 2.006 किलो चरस बरामद की है। आरोपी गिरफ्तार है और पुलिस पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पकड़ी गई चरस की खेप।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'चिट्टा मुक्त हिमाचल' अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। मंडी टीम ने मनाली-हरिद्वार रूट पर चल रही एक वोल्वो बस में कार्रवाई करते हुए हरियाणा के एक व्यक्ति के कब्जे से 2.006 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को स्पेशल टास्क फोर्स की मंडी टीम नियमित गश्त और निगरानी अभियान पर थी। इसी दौरान मनाली से हरिद्वार जा रही एक वोल्वो बस की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक यात्री के सामान से 2.006 किलो चरस बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस संबंध में स्पेशल टास्क फोर्स के नवस्थापित पुलिस थाना मंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। इसके अलावा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एसटीएफ का कहना है कि जांच का उद्देश्य केवल आरोपी को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों तक पहुंचना है। पुलिस इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कहा कि प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि यदि उन्हें चिट्टा, चरस या अन्य मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना मिले तो तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाने में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।