फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hamirpur sharnya dogra appointed iaf doctor cm sukhu congratulates

Himachal News: सुजानपुर की शरण्या डोगरा बनीं भारतीय वायु सेना में डॉक्टर, सीएम सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

Sun, 12 Jul 2026 01:17 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 12 Jul 2026 01:17 PM IST
सार

जिला हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र की शरण्या डोगरा ने भारतीय वायु सेना में डॉक्टर के पद पर नियुक्त होकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शरण्या डोगरा को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि शरण्या की सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
hamirpur sharnya dogra appointed iaf doctor cm sukhu congratulates
सुजानपुर की शरण्या डोगरा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र की बेटी शरण्या डोगरा ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय वायु सेना (IAF) में डॉक्टर के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। उनकी इस सफलता पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शरण्या डोगरा ने अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि हिमाचल की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और युवाओं को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

सीएम सुक्खू ने शरण्या डोगरा के उज्ज्वल, सफल और यशस्वी भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर देश और दुनिया में पहचान बना रहे हैं।

शरण्या की भारतीय वायु सेना में डॉक्टर के रूप में नियुक्ति से हमीरपुर सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी उनकी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed