{"_id":"6a535d1b33247322c305048b","slug":"video-shimla-iskcon-temple-mango-festival-radha-gopinath-250-kg-mangoes-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बीसीएस स्थित इस्कॉन मंदिर में 250 किलो आमों से सजा गर्भगृह, मैंगो फेस्टिवल में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बीसीएस स्थित इस्कॉन मंदिर में 250 किलो आमों से सजा गर्भगृह, मैंगो फेस्टिवल में उमड़े श्रद्धालु
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:53 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के बीसीएस स्थित इस्कॉन मंदिर में रविवार को राधा गोपीनाथ की दिव्य सेवा में भव्य मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर का वातावरण भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा।
उत्सव के दौरान मंदिर के गर्भगृह को देशभर की विभिन्न किस्मों के करीब 250 किलो आमों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राधा गोपीनाथ के सुगंधित आमरस से विशेष अभिषेक के साथ हुई।
इसके बाद भगवान को आम से तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के विशेष भोग अर्पित किए गए। पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को आम से बने स्वादिष्ट व्यंजन और महाप्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने उत्साहपूर्वक हरिनाम संकीर्तन किया। भक्ति संगीत और संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उत्सव में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।