सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Strict action taken against three assistant professors in yon utpidan case, govt Dismissed from Service

Himachal: छात्राओं के यौन शोषण और छेड़छाड़ मामले में तीन कॉलेज सहायक प्रोफेसर सरकारी सेवा से बर्खास्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

 यौन शोषण और छेड़छाड़ के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कॉलेज सहायक प्रोफेसरों को सरकारी सेवाओं से बर्खास्त कर दिया है। 

Strict action taken against three assistant professors in yon utpidan case, govt Dismissed from Service
नाैकरी से बर्खास्त। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने यौन शोषण और छेड़छाड़ के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कॉलेज सहायक प्रोफेसरों को सरकारी सेवाओं से बर्खास्त कर दिया है। ये तीनों चौड़ा मैदान शिमला, फाइन आर्ट्स कॉलेज लोहाराब (शिमला) और नादौन कॉलेज में तैनात थे। गुरुवार को शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने इस बाबत निर्देश जारी किए।

Trending Videos

भविष्य में किसी अन्य सरकारी नौकरी के लिए भी प्रतिबंधित
तीनों बर्खास्त सहायक प्रोफेसरों को भविष्य में किसी अन्य सरकारी नौकरी के लिए भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। साल 2021 और 2024 में छात्राओं ने इन सहायक प्रोफेसरों के खिलाफ शिकायतें दी थीं। शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक जांच के बाद तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया था और गुरुवार को इनकी बर्खास्तगी के आदेश जारी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको किया बर्खास्त
शिक्षा सचिव की ओर से जारी आदेशों के तहत सिद्धार्थ गवर्नमेंट कॉलेज नादौन में सहायक प्रोफेसर (केमिस्ट्री) डॉ. अनिल कुमार, फाइन आर्ट्स कॉलेज शिमला के सहायक प्रोफेसर पवन और चौड़ा मैदान कॉलेज शिमला के सहायक प्रोफेसर (गणित) डॉ. वीरेंद्र शर्मा की सरकारी सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। शिक्षा सचिव ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी मामलों में शिकायतों की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपियों को निलंबित किया गया था। विस्तृत विभागीय जांच के बाद अब सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

बर्खास्त  शिक्षकों पर ये हैं आरोप
विभाग के मुताबिक, डॉ. वीरेंद्र पर बीएससी की छात्रा ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। आरोपी छात्रा को व्हाट्सएप पर निजी संदेश भेजकर परेशान करता था। आरोप है कि वह छात्रा को एक दिन अपने घर ले गया, जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। दूसरे मामले में सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में बीएससी की छात्रा ने केमिस्ट्री के सहायक प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। छात्रा ने शिकायत में बताया था कि प्रैक्टिकल कक्षा के दौरान प्रोफेसर ने बार-बार अनुचित तरीके से उसे छुआ और अशोभनीय हरकत की। तीसरे मामले में फाइन आर्ट्स कॉलेज की छात्रा ने कथक के सहायक प्रोफेसर पवन कुमार पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। छात्रा का आरोप है कि 23 जनवरी 2024 को वह उसे अपने घर ले गया और जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed