विशाल नैहरिया धर्मशाला के नए विधायक, आजाद प्रत्याशी राकेश को इतने हजार वोटों से हराया
भाजपा ने धर्मशाला उपचुनाव में 6758 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार विशाल नैहरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार को 6758 वोटों से पराजित किया। विशाल नैहरिया को 44.41 फीसदी वोट मिले।
जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंद्र कर्ण को सिर्फ 8212 वोट ही मिले। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी हरीश गज्जू ने धर्मशाला कॉलेज में प्रयास भवन में चल रही मतगणना पूरी होने के बाद उपचुनाव के परिणाम की घोषणा की।
वहीं, आजाद प्रत्याशी पुनीश शर्मा को 2345, स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार को 887, निर्दलीय प्रत्याशी निशा कटोच को 435, सुभाष चंद शुक्ला को 368 वोट मिले। 430 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है।
धर्मशाला में किसको कितने मत मिले
नाम पार्टी प्राप्त मत
विशाल नैहरिया भाजपा 23,498
राकेश चौधरी आजाद 16,740
विजय इंद्र कर्ण कांग्रेस 8212
पुनीश शर्मा आजाद 2345
मनोहर धीमान आजाद 887
निशा कटोच आजाद 435
सुभाष चंद शुक्ला आजाद 368
नोटा 430
वोट रद्द 24
कुल वोट 52915